Ward Parikrama: कहने का वार्ड नंबर 1, समस्याओं का लगा अंबार

सुभाष वार्ड में सड़क, नाली और बिजली की मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे लोग

Ward Parikrama: बैतूल। विकास के बड़े-बड़े दावे और कागज़ों पर चमकती तस्वीरें तो खूब दिख रही हैं, लेकिन ज़मीनी हकीकत इन दावों की पोल खोल रही है। शहर के वार्ड क्रमांक 01, सुभाष वार्ड में हालात कुछ ऐसे हैं कि यहां के रहवासी आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। यह वार्ड केवल कहने का ही वार्ड नंबर 1 है, यहां की समस्याओं को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि सबसे फिसड्डी वार्ड है।

सांझवीर टाईम्स की टीम जब वार्ड में पहुंची और स्थानीय लोगों से बातचीत की तो समस्याओं का एक लंबा पुलिंदा सामने आया। लोगों का कहना है कि वार्ड में सड़क, नाली और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं अब भी अधूरी हैं। बारिश के दिनों में हालात और भी बदतर हो जाते हैं, क्योंकि नालियों की समुचित व्यवस्था नहीं होने से पानी की निकासी रुक जाती है और गलियों में जलभराव हो जाता है। इससे न केवल आवागमन बाधित होता है, बल्कि बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।

सड़कों की हालत भी बेहद खराब बताई गई। कई जगहों पर सड़कें बनी ही नहीं हैं और जहां हैं वहां भी गड्ढों और टूटी-फूटी सतह ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को रोजाना जोखिम उठाकर निकलना पड़ता है। बिजली व्यवस्था को लेकर भी लोगों में भारी नाराजगी है।

वार्ड में कई स्थानों पर बिजली के पोल तो लगा दिए गए हैं, लेकिन अभी तक सर्विस लाइन नहीं डाली गई है। इसके चलते कई परिवारों को दूर-दराज से अस्थायी कनेक्शन लेकर बिजली उपयोग करनी पड़ रही है, जो सुरक्षित भी नहीं है और महंगा भी पड़ रहा है।

स्थानीय रहवासियों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला, धरातल पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का आरोप है कि वार्ड में भाजपा की पार्षद होने के बावजूद विकास कार्य ठप पड़े हैं।

इतना ही नहीं, नगर पालिका अध्यक्ष, विधायक और सरकार-तीनों स्तरों पर भाजपा का प्रतिनिधित्व होने के बावजूद भी वार्ड की स्थिति जस की तस बनी हुई है। अब वार्डवासियों में नाराजगी और निराशा साफ झलकने लगी है। लोगों का कहना है कि वे लंबे समय से विकास की उम्मीद लगाए बैठे हैं, लेकिन हर बार उन्हें केवल वादों की सौगात मिलती है। स्थिति यह है कि अब लोगों का भरोसा भी टूटने लगा है और वे खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

क्या कहते है वार्डवासी

वार्ड में सड़क और नाली की समस्या बनी है। कई बार पार्षद को इसकी शिकायत भी लेकिन आज तक सड़क नहीं बन पाई। इस मामले की सीएम हेल्पलाईन में भी शिकायत की है, लेकिन समाधान नहीं हो सका। वार्ड में नाली का निर्माण भी नहीं हो सका, जिससे पानी की निकासी नहीं हो पाती है। सड़क नाली नहीं होने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मयंक बेले, वार्डवासी

वार्ड में बिजली की समस्या बनी है घर के पास बिजली के पोल तो खड़े कर दिए लेकिन अभी तक तार नहीं डले है। दूसरी गली में लगे लंबा तार डालकर विद्युत पोल से कनेक्शन लिया है। कई बार शिकायते कर चुके लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। वर्षों से इस समस्या से जुझना पड़ रहा है। जब नगरपालिका से चुनाव हुए थे, उस समय बढ़े-बढ़े दावे किए लेकिन आज सभी दावे भूल गए।

रूपेश बारस्कर, वार्डवासी

बारिश के समय घरों में पानी घूस जाता है, पानी निकासी के लिए नाली का निर्माण नहीं किया है। वार्ड में नाली की सख्त आवश्यकता है। जब भी समस्या को पार्षद के सामने रखा जाता, तब-तब सिर्फ आश्वासन मिलता है। हमारी समस्या का अब तक कोई समाधान नहीं निकला है। आए दिनों परेशानियों का सामना करना पड़ता है, खास कर बारिश के समय परेशानी होती है।

लीलाबाई खाड़े, वार्डवासी

बारिश होते ही घरों में पानी घुसने लगता है। जगरीले कीड़े घरों में घुस जाते है। पार्षद को कई बार नाली निर्माण के लिए कहा गया, लेकिन आज तक नाली का निर्माण कार्य नहीं हो सका। पार्षद ने शिकायत के बाद मौके पर आकर तक नहीं देखा। नीचले क्षेत्र में रहने वाले बहुत से लोग इस समस्या से जुझ नहीं है।

उर्मिला बाई पंवार, वार्डवासी

पार्षद के पास नहीं कोई जवाब

वार्ड पार्षद के पास विकास कार्य नहीं होने को लेकर कोई जवाब नहीं है। अपनी नाकामी को छिपाने का प्रयास किया जा रहा है। पार्षद से जब वार्ड की समस्या के संबंध में चर्चा की तो पार्षद ने कहा कि वह अभी व्यस्त है कोई भी जानकारी नहीं दे सकती। फोन 10 मिनट से लगाती हूं, इसके बाद कई बार कॉल किया, लेकिन पार्षद ने फोन रिसीव नहीं किया, इसके बाद साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि विकास कार्यों को लेकर पार्षद के पास कोई उचित जवाब नहीं है।

किरण चंदू खातरकर, पार्षद सुभाष वार्ड, बैतूल

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button