Betul Fire News: Video: बरेठा घाट में चलते ट्रक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Betul Fire News: शाहपुर/बैतूल। बरेठा घाट में शुक्रवार शाम एक लहसुन से भरे ट्रक में अचानक आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने से ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि ट्रक में भरी कुछ लहसुन भी आग की चपेट में आकर नष्ट हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चालक राम कुमार ओझा पुत्र घनश्याम ओझा, निवासी ग्राम नई सराय, तहसील नई सराय, जिला अशोकनगर (म.प्र.) ट्रक क्रमांक UP 94 AUP 164 (टाटा 1916) में लहसुन भरकर राजस्थान से हैदराबाद जा रहा था। शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे जब ट्रक बरेठा घाट से गुजर रहा था, तभी वाहन के इंजन वाले हिस्से में अचानक आग लग गई।

 

चालक ने धुआं और आग की लपटें देख तत्काल ट्रक को सड़क किनारे रोका और अपनी जान बचाने के लिए नीचे उतर गया। देखते ही देखते आग ने ट्रक के अगले हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों और दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

घटना में ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह जल गया, वहीं ट्रक में भरी कुछ लहसुन भी नुकसानग्रस्त हुई है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button