Bjp News : भाजपा के हुए समाजसेवी अक्षय तातेड़
BJP News: BJP's social worker Akshay Tated

1 हजार युवाओं के साथ थामा भाजपा का दामन, भाजपा प्रत्याशी खण्डेलवाल ने दिलाई सदस्यता
Bjp News : (बैतूल)। बैतूल विधानसभा में पार्टी शामिल कराने के लिए मचे शोर के बीच मंगलवार को भाजपा ने बड़ी बाजी मार ली। शहर के सक्रिय समाजसेवी अक्षय तातेड़ ने अपने एक हजार साथियों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
भाजपा प्रत्याशी हेमंत खण्डेलवाल ने अक्षय और साथियों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई और अंग वस्त्र पहनाकर विधिवत स्वागत किया। सबसे पहले भाजपा प्रत्याशी श्री खण्डेलवाल थाना चौक स्थित महाकाल मंदिर पहुंचे। उन्होंने पूजा अर्चना के बाद संक्षिप्त समारोह में समाजसेवी अक्षय को सबसे पहले भाजपा का अंग वस्त्र पहनाकर पार्टी में शामिल करवाया।
यहां देखें वीडियो… (BJP News)
इसके बाद अक्षय के आवास से सैकड़ों वाहनों का काफिला इटारसी रोड स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचा। यहां पर समाजसेवी अक्षय और उनके लगभग 1 हजार साथियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर अक्षय ने कहा कि वे समाजसेवा के साथ अब भाजपा के मिलनसार और सभी की सेवा तत्पर करने वाले प्रत्याशी हेमंत खण्डेलवाल को जीत दिलाने के लिए पूरी टीम के साथ काम करेंगे। उन्हें पार्टी जो भी जिम्मेदारी देंगी, उसे ईमानदारी से निभाएंगे।
समाज के कमजोर वर्ग की मदद करना अच्छा प्रयास: हेमंत

इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि अक्षय तातेड़ समाजसेवा में अग्रणी भूमिका निभा रहे है। लोगों को उनसे उम्मीद है कि बीमारी में मदद हो जाए। वे 50 हजार से लेकर लाखों रूपए तक की राशि कमजोर वर्ग के लिए मदद कर रहे है। क्रिकेट प्रतियोगिताओं में भी उनके साथियों द्वारा अक्षय की मदद की जानकारी लगी थी।
समाजसेवा करने का जो जुनून अक्षय में है इससे सबको प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अक्षय ने मुझसे कहा था कि पार्टी से जुड़ना चाहता हूं। श्री खण्डेलवाल ने भाजपा की सदस्यता लेने वाले सभी युवाओं से कहा कि समाज के लिए सभी ङ्क्षचतक बने और एक अच्छा समाज का निर्माण करें। भाजपा में आप सभी का स्वागत है। भाजपा एक पार्टी ने बल्कि परिवार है। इसमें सभी का ख्याल रखा जाता है।




