Betul Samachar: सीएम हेल्पलाइन ग्रेडिंग में बैतूल ने रचा इतिहास, प्रदेश में टॉप

99.36 अंक के साथ ए रेटिंग, 6 नगरीय निकायों को मिले शत-प्रतिशत अंक
Betul Samachar: बैतूल। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन अंतर्गत अप्रैल-2026 माह की जारी जिलेवार ग्रेडिंग में बैतूल जिले के नगरीय निकायों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जारी रिपोर्ट में जिले को कुल 99.36 अंक प्राप्त हुए हैं तथा ए ग्रेडिंग दी गई है। जिले के नगरीय निकायों द्वारा शिकायतों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण के चलते यह उपलब्धि हासिल हुई है, जिसे प्रशासनिक स्तर पर बड़ी सफलता माना जा रहा है।
छह निकायों ने हासिल किए 100 प्रतिशत अंक
परियोजना अधिकारी, शहरी विकास अभिकरण (डूडा) नवनीत पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के छह नगरीय निकायों ने इस बार शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इनमें आमला नगरपालिका, घोड़ाडोंगरी, चिचोली, भैंसदेही, शाहपुर नगरपरिषद शामिल है। वहीं बैतूल नगरपालिका ने भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए 99.61 अंक प्राप्त किए हैं।
शिकायतों के त्वरित निराकरण पर फोकस
डूडा पीओ नवनीत पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण में जिले ने लगातार बेहतर कार्य किया है। उन्होंने कहा कि लंबित शिकायतों की नियमित समीक्षा समयबद्ध समाधान पर विशेष जोर फीडबैक सिस्टम को मजबूत करना सभी निकायों की सतत मॉनिटरिंग इन्हीं प्रयासों के कारण जिले को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
टीमवर्क से मिली बड़ी उपलब्धि
अधिकारियों के अनुसार यह उपलब्धि केवल एक विभाग की नहीं बल्कि पूरे जिले के नगरीय निकायों के समन्वित प्रयासों का परिणाम है। फील्ड स्तर पर कर्मचारियों की सक्रियता और शिकायतों के प्रति गंभीरता ने इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन का लक्ष्य
पांडेय ने सभी नगरीय निकायों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि आगे भी नागरिक सेवाओं को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए इसी तरह कार्य जारी रहेगा।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें
👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t
बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com




