Betul Politics : पंडाग्रे ने नामांकन रैली में दिखाई ताकत

Betul Politics: Pandagre shows strength in nomination rally

हजारों कार्यकर्ताओं के साथ दाखिल किया दोबारा नामांकन

Betul Politics : (बैतूल)। आमला-सारणी के विधाायक और भाजपा प्रत्याशी डॉ. योगेश पंडाग्रे ने सोमवार को नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि पर दोबारा पर्चा दाखिल किया है। उनकी नामांकन रैली पूर्व से निर्धारित थी। सभी कार्यकर्ताओं को सुबह 11 बजे बैतूल पहुंचने के निर्देश दिए थे। आमला और सारणी से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सुबह से बैतूल आना शुरू हो गए। दोपहर 12 बजे उनकी नामांकन रैली शुरू हुई।

जेबाजे से कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न स्थानों से होकर उनका जुलूस निकाला। उत्साहित कार्यर्क्ताओं ने कई मर्तबा भाजपा प्रत्याशी डॉ.पंडाग्रे को कंधे पर उठा लिया। भाजपा प्रत्याशी का जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत किया गया। गाजे बाजे के साथ दोपहर 2.30 बजे डाक्टर पंडाग्रे ने अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल कर बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया है। प्रत्याक्षदर्शियों के मुताबिक तीन हजार कार्यकर्ता की मौजूदगी इस दौरान थी।

Betul Politics : पंडाग्रे ने नामांकन रैली में दिखाई ताकतनामांकन दाखिल करने के पूर्व पत्रकारों से चर्चा करते डॉ. पंडाग्रे ने कहा कि विधायक रहते उन्होंने आमला और सारणी क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी। विधानसभा मेें कई डैम बनवाकर सड़कों का जाल बिछवाया। नई यूनिट खोलकर रोजगार के नए अवसर खोले। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर दूसरी बार विश्वास जताया है, इसलिए जीत मिलने पर बचे हुए काम जिम्मेदारी से पूरा करेंगे।

मांकन रैली में विधानसभा प्रभारी राजेश आहूजा, सारणी नपा अध्यक्ष किशोर बरदे, विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह, कमलेश सिंह, सारणी शहर, ग्रामीण, आमला शहर और ग्रामीण सहित बोरदेही मंडल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button