Betul News: जिला सलाहकार समिति की बैठक में छाया रहा पानी-जल संरक्षण का मुद्दा

प्रभारी मंत्री ने कहा- समिति सदस्यों के सुझावोंपर शीघ्र होगा प्रभावी क्रियान्वयन

Betul News: बैतूल। जिला सलाहकार समिति सदस्यों द्वारा जनहित में दिए गए महत्वपूर्ण सुझावों पर प्रभावी क्रियान्वयन किया जाएगा। पेयजल समस्या से प्रभावित ग्रामों में बोरिंग, मरम्मत आदि की व्यवस्था कर सुचारू किया जाए। जल संवर्धन के कार्यों को बढ़ावा देकर सम्पूर्ण जिले में पेयजल की समस्या का स्थाई समाधान कराएं। यह बात लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में कहीं।

शनिवार को लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल की अध्यक्षता जिला विकास सलाहकार समिति को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री जनजातीय मामले दुर्गादास उईके, प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक बैतूल हेमन्त खंडेलवाल, विधायक मुलताई चंद्रशेखर देशमुख, विधायक भैंसदेही महेंद्र सिंह चौहान, विधायक आमला डॉ योगेश पंडाग्रे, विधायक घोड़ाडोंगरी गंगाबाई उईके, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार, जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य सुधाकर पवार सहित समस्त समिति सदस्य एवं कलेक्टर डॉ सौरभ संजय सोनवणे, पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।

प्रभारी मंत्री पटेल ने मुख्यमंत्री वृदांवन ग्राम योजना की समीक्षा कर निर्देश दिए कि जिले को सभी विधानसभा में चिन्हित ग्रामों में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर सेचुरेशन लाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जल संरक्षण, सड़क निर्माण, उपार्जन, बिजली के सम्बन्ध में समिति सदस्यों द्वारा दिए गए महत्व्पूर्ण सुझावों को अमल में लाया जाएं। उपार्जन एवं खाद वितरण की समीक्षा कर प्रभारी मंत्री ने कहा कि केंद्रों पर किसानों के लिए सभी माकूल व्यवस्थाएं रहें। माननीय मुख्यमंत्री जी ने ने किसानों की स्लॉट बुकिंग और खाद वितरण की समस्या का समाधान किया है। अधिकारी सुनिश्चित करें कि किसानों को कोई समस्या न आए।

स्वीकृत कामों को जल्द पूरा करने के निर्देश

 केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके ने कहा कि जिले स्वीकृत निर्माण कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने और गुणवत्तापूर्ण पूर्ण रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने चांदोरा ताईखेड़ा मार्ग के लिए कार्यपालन यंत्री लोक लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया। बैठक में बैतूल पवारखेड़ा मार्ग 1200 करोड़ की राशि से राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा बनाए जाने की स्वीकृति पर केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया गया।

आमला और घोड़ाडोंगरी विधायक पेयजल और सिंचाई पर दिखे मुखर

 आमला विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने प्रमुख रूप से पेयजल और सिंचाई समस्या के समाधान के लिए डैम और बेराज निर्माण के मानक में आवश्यक संशोधन और लघु सिंचाई परियोजना में प्रति हेक्टेयर वित्तीय लागत में वृद्धि की बात कहीं। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य में सीमांकन और सर्वे व्यवस्थित हो ताकि आगे विवाद के चलते निर्माण कार्य प्रभावित न हो।

विधायक घोड़ाडोंगरी गंगाबाई उईके ने कहा कि पाढर ,शाहपुर भौरा मार्ग के शेष कार्य को शीघ्र पूर्ण कार्य जाएं। समिति सदस्य के सुझाव पर चिचोली में सिविल अस्पताल प्रस्तावित किया जाएं। उन्होंने नीमपानी में जिले के पहला अटल सुशासन भवन के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और सभी जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। विधायक भैंसदेही श्री महेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि पानी के आपूर्ति के लिए कुएं महत्वपूर्ण स्रोत है।

ऐसे सभी पुराने कुओं की मरम्मत और साफ सफाई की जाएं। उन्होंने समित सदस्य के सुझाव कर पंचायतों एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों के कार्यालय में उपस्थित रहने और मीटिंग्स का रोस्टर तय कर उसे कार्यालय के बाहर डिस्पले करने की बात कहीं। ताकि ग्रामीणों को जानकारी हो और उन्हें मिलने में परेशानी न जाएं। बैठक में प्रमुख रूप से ग्रीष्म काल में ग्रामीण क्षेत्रों क्षेत्रों में जिले पेयजल आपूर्ति एवं प्रबन्धन के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में विधायक बैतूल श्री खंडेलवाल ने कहा कि समिति सदस्य द्वारा अपने महत्वपूर्ण सुझाव दें ताकि उनका प्रभावी क्रियान्वयन की जा सकें।

हेमंत ने सिरपुर मॉडल पर फिर दिया जोर

बैठक में विधायक खंडेलवाल ने कहा कि जिले जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए महाराष्ट्र के सिरपुर मॉडल को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बैतूल में इसके प्रयोग सफल रहे हैं। इस संबंध में प्रशासन द्वारा आवश्यक समन्वय स्थापित किया जाएं। उन्होंने कहा कि अभियान चलाकर जिले में रूफवाटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य किया जाएं। 15 मई से सभी जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक मिलकर जनजागृति का अभियान चलाए।

उन्होंने बताया कि बड़ोरा मंडी के लिए 5 करोड़ की लागत से रोड की स्वीकृति की गई है, जिससे ट्रैफिक की समस्या का समाधान होगा। इसके अलावा गल्ला मंडी सब्जी मंडी के लिए 5 एकड़ जमीन का चिन्हांकन भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खाद का सुचारू वितरण के लिए ई टोकन प्रणाली का किसानों के बीच जाकर प्रचार प्रसार किया जाएं। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना का 5 वर्ष के अंदर मेंटेनेंस करने और प्रशासन को मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button