Betul Accident: बोरी-बेलोंड घाट में दर्दनाक हादसा: शादी में जा रही बोलेरो पलटी, एक की मौत, 6 घायल

Betul Accident: आमला – आमला क्षेत्र के बोरी-बेलोंड घाट पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। शादी समारोह में शामिल होने जा रही बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही Dial 112 की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र से आए लोग वाहन में सवार होकर सारणी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। हादसे के कारणों का फिलहाल स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है, हालांकि पुलिस द्वारा जांच जारी है।
स्थानीय लोगों के अनुसार घाट क्षेत्र में सड़क घुमावदार और ढलान भरी होने के कारण इस तरह के हादसे अक्सर होते रहते हैं।




