Betul illegal Colony : अवैध कालोनी-अतिक्रमण पर एसडीएम की तिरछी नजर!

आरआई और पटवारियों के साथ माचना नगर पहुंचकर किया निरीक्षण

Betul illegal Colony : बैतूल। शहर के लोहिया वार्ड स्थित माचना नगर में अवैध रूप से कालोनी के लिए प्लाटिंग काटने का मामला तूल पकड़ गया है। सांझवीर टाईम्स की खबर के बाद माचना नगर स्थित इस जमीन का निरीक्षण करने के लिए हाल ही में एसडीएम डॉ अभिजीत सिंह, आरआई और पटवारियों को लेकर पहुंचे।

उन्होंने माचना नदी केेे किनारे से लेकर आगे तक जमीन का अवलोकन करने के बाद माना की इसमें गड़बड़झाला हुआ है। इसलिए पूरे मामले की जांच तहसीलदार पूनम साहू को सौंप दी है। तहसीलदार के मुताबिक माचना नदी में बन रही इस कालोनी में कब्जे किए गए हिस्से को हटाया जाएगा। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद कालोनाइजरों में हड़कंप मचा हुआ है।

बैतूल में जिस तरह शासकीय जमीन को कब्जे को लेकर अपना बताने का सिलसिला चल रहा है। यह थमते नजर नहीं आ रहा है। इसमें कहीं न कहीं प्रशासनिक चूक और लापरवाही भी सामने आई है। इसका जीता जागता उदाहरण लोहिया वार्ड में भी देखने को मिला। कालोनाइजर ने माचना किनारे स्थित अपनी जमीन को सरकारी जमीन में मिलाकर नदी-नाले 15 और 9 मीटर निर्माण के नियमों की अनदेखी कर बाउंड्रीवाल बना डाली।

यह काम महीनों तक चला, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों को जानकारी नहीं मिलना कार्यप्रणाली के साथ उनके मुखबिर तंत्र की लापरवाही की ओर इशारा कर रहा है। यह पहला मौका नहीं है जब इस तरह की चूक सामने आई है। इसके पहले भी नदी-नाले से सटी हजारों स्केयर फीट जमीन जमीन माफियाओं के कब्जे में जा चुकी है।

खबर के बाद एसडीएम का मुआयना

सांझवीर टाईम्स में लोहिया वार्ड स्थित माचना नगर में नदी किनारे की कीमती जमीन को कालोनाइजरों द्वारा बाउंड्रीवाल बनाकर कब्जे में लेने और प्रशासन से कोई अनुमति न लेने के मामले में गंभीरता से लेते हुए डॉ अभिजीत सिंह ने दो दिन पहले निरीक्षण किया। उनके साथ आरआई समेत पटवारी गोपाल अवस्थी भी मौजूद थे। आरआई और पटवारी से एसडीएम ने जमीन के सीमांकन की रिपोर्ट देखी और नदी किनारे से लेकर कालोइनाजरों द्वारा किए गए अतिक्रमण को भी बारिकी से देखा। इसके बाद उन्होंने आरआई और पटवारी से पूरे दस्तावेज मंगवाएं है।

तहसीलदार करेगी जांच

एसडीएम डॉ अभिजीत सिंह ने निरीक्षण के बाद शासकीय जमीन पर कब्जे को लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने नगरपालिका के अधिकारियों द्वारा भी ध्यान नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई। इसके बाद उन्होंने बैतूल तहसीलदार पूनम साहू को जांच के निर्देश दिए हैं। इसके पहले नगरपालिका को एसडीएम ने निर्देश देकर नोटिस जारी करवाया था।

नगरपालिका ने कालोनाइजर रंगा पवार और अब्दुल हक खान को दूसरी बार नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। हालांकि कालोनाइजरों का जवाब उन तक नहीं पहुंचा है, लेकिन एसडीएम ने अब तहसीलदार को जांच के निर्देश दिए हैं। इसके बाद कालोनाइजर पर किसी भी समय कारवाई हो सकती है। इस संबंध में तहसीलदार साहू ने बताया कि एसडीएम के निर्देश पर जांच की जा रही है। नपा को भी निर्देशित किया गया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button