Sapna Dam: जबलपुर क्रूज हादसे के बाद सापना में बोट संचालन बंद

कलेक्टर के निर्देश पर एहतिहात लगाई रोक, एसडीएम ने निरीक्षण कर सभी पहलूओं को देखा

Sapna Dam: बैतूल। जबलपुर के बरगी डेम में हाल ही में हुए क्रूज हादसे को गंभीरता से लेते हुए बैतूल जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। जिला मुख्यालय के पास स्थित सापना डैम पर संचालित हो रहे नौका विहार को लेकर कलेक्टर सौरभ संजय सोनवणे ने सख्त रुख अपनाया है और सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम अभिजीत सिंह को मौके का निरीक्षण कर सभी पहलुओं की रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है।

सुरक्षा मानकों को कलेक्टर ने लिया गम्भीरता से

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सापना डैम को ईको टूरिज्म के तहत विकसित किया गया है, जहां पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इनमें नौका विहार भी प्रमुख है, जिसके माध्यम से पर्यटकों को शुल्क लेकर छोटी छोटी नाव के जरिये डैम की सैर कराई जाती है। हालांकि, बरगी डेम हादसे के बाद सुरक्षा को लेकर उठे सवालों ने प्रशासन को सतर्क कर दिया है।

कलेक्टर सौरभ सोनवणे ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यह सुनिश्चित किया जाए कि नौका विहार के दौरान सभी सुरक्षा मानकों का पालन हो रहा है या नहीं। खासतौर पर लाइफ जैकेट की उपलब्धता, नावों की क्षमता, संचालन नियमों का पालन और आपातकालीन व्यवस्थाओं की स्थिति की जांच पर जोर दिया गया है। साथ ही यह भी देखा जाएगा कि कहीं पर्यटकों की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता तो नहीं किया जा रहा।

सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन का महत्वपूर्ण कदम

एसडीएम अभिजीत सिंह ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश मिलते ही एहतियात के तौर पर सापना डैम पर नौका विहार को अस्थायी रूप से बंद करवा दिया गया है। आगामी दिनों में वे स्वयं मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि संचालन पूरी तरह नियमों के अनुरूप ही किया जाए। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे के निर्णय लिए जाएंगे।

सापना डेम पर्यटन का प्रमुख केन्द्र

गौरतलब है कि सापना डैम बैतूल का एक प्रमुख पर्यटन स्थल बन चुका है, जहां पर्यटकों के लिए ठहरने, खानपान और कॉटेज जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। ऐसे में प्रशासन का यह कदम सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि छोटी-सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है, इसलिए हर स्तर पर सावधानी बरती जा रही है।

इनका कहना है

सापना डैम पर नौका विहार की जानकारी मिलने के बाद एसडीएम को निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं। सभी सुरक्षा मानकों की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।

 सौरभ संजय सोनवणे, कलेक्टर बैतूल

निर्देश मिलते ही नौका विहार को फिलहाल बंद करा दिया गया है। मौके पर निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जांच की जाएगी।

 अभिजीत सिंह, एसडीएम बैतूल

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button