Betul News: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में हादसा: 1 दूल्हा गंभीर, दो अन्य घायल

बारात के दौरान बैंड की गाड़ी अनियंत्रित हुई, अफरा तफरी के बीच सामूहिक विवाह की रस्में पूरी

Betul News: घोड़ाडोंगरी । मुख्यालय में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित समारोह के पूर्व एक गंभीर हादसा हो गया। बारात के आगमन के दौरान बसस्टैंड के पास बैंड का वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया। इसकी चपेट में आकर दो दुल्हे और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

इसमें एक दूल्हे की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। एक गंभीर घायल को जिला अस्पताल को रेफर किया जा रहा है। हादसे के बाद हड़कंप मच गया और जनप्रतिनिधि-अधिकारी भी घायलों का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे हैं। हादसे के बीच करीब 200 दूल्हा और दुल्हनों ने मुख्यमंत्री सामूहिक योजना के तहत सात फेरे लिए।

 

ऐसे हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बैंड वाहन के चालक का अचानक गाड़ी से नियंत्रण हट गया। इस दौरान बारात लेकर जा रहे दो दूल्हे और एक अन्य युवक के ऊपर वाहन चढ़ गया। इससे अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया। बड़ी संख्या में लोग यहां जमा हो गए। दुर्घटना में दूल्हा अनुज पिता दिनेश सरोदे ( 27) निवासी बुआन खापा मुलताई गंभीर रूप से घायल हो गया।

जबकि बताया जा रहा है कि गाड़ी का अगला चक्का उसके पेट के ऊपर से गुजर गया और पिछला चक्का भी शरीर पर से निकल गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। जबकि दूसरे दूल्हे राहुल पिता नारायण सरोदे ( 22) भी गाड़ी की चपेट में आ गया और उसके पैर पर से गाड़ी चली गई जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में एक दूल्हे का भाई भी घायल हुआ है।

घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों और प्रशासन की मदद से घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घोड़ाडोंगरी पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे उच्च स्तरीय उपचार के लिए रेफर किए जाने की संभावना जताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बारात के दौरान भीड़ अधिक होने और वाहन नियंत्रण में कमी के चलते यह हादसा हुआ।

घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि बाद में स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया प्रशासन द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोगों ने इतने बड़े आयोजन में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं तथा भविष्य में बेहतर प्रबंधन की मांग की है।

रीति रिवाज से 200 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत गुरुवार को घोड़ाडोंगरी में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 200 जोड़ों का विवाह विधि-विधान से सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ आयोजित इस समारोह में नवविवाहित जोड़ों को सिंदूर, मंगलसूत्र सहित अन्य मूलभूत सामग्री उपलब्ध कराई गई, जिससे नवदंपतियों को वैवाहिक जीवन की शुरुआत में आवश्यक सहयोग मिल सके। कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं, वहीं उपस्थित अतिथियों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देकर उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की।

शासन की इस योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों को बड़ी राहत मिल रही है और सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा मिल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप योजना का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाया जा रहा है और आगे भी ऐसे आयोजन निरंतर किए जाएंगे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्रीय विधायक गंगा सज्जन सिंह उईके, पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उईके, सारणी नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, जनपद पंचायत अध्यक्ष घोड़ाडोंगरी राहुल उइके,भाजपा मंडल अध्यक्ष घोड़ाडोंगरी राजेश महतो सिद्धार्थ बिहारे, इंदल यादव, राकेश अरोड़ा, वासु प्रधान उपस्थित रहे।

शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह के दौरान गुरुवार को एक गंभीर हादसा हो गया। बारात के आगमन के समय बैंड-बाजे की गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई और वहां मौजूद लोगों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button