Betul News: जिला कांग्रेस कार्यकारिणी सूची पर सस्पेंस, अंदरखाने बढ़ी खींचतान

जिला कांग्रेस के पूर्व महामंत्री ऋषि दीक्षित ने उठाए सवाल

Betul News: बैतूल। जिले में कांग्रेस संगठन एक बार फिर अंदरूनी खींचतान को लेकर चर्चा में है। ताजा मामला जिला कार्यकारिणी की उस सूची से जुड़ा है, जिसे लेकर पार्टी के भीतर ही सवाल खड़े होने लगे हैं। बताया जा रहा है कि कार्यकारिणी की सूची दो दिन पहले ही तैयार होकर आ चुकी है, लेकिन अब तक उसे सार्वजनिक नहीं किया गया है। इस देरी ने संगठन के भीतर असंतोष और संदेह को और बढ़ा दिया है। इस बीच एक कांग्रेस नेता ने तो सार्वजनिक रूप से अपनी नाराजगी जाहिर कर मामले को और अधिक तूल दे दिया है।

सूत्रों के मुताबिक, सूची सामने नहीं आने के पीछे मुख्य कारण उसमें शामिल कुछ नाम बताए जा रहे हैं, जो पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं को स्वीकार्य नहीं हैं। यही वजह है कि सूची को फिलहाल रोककर उसमें फेरबदल की कोशिशें की जा रही हैं। अंदरखाने से मिल रही जानकारी के अनुसार, कुछ नेताओं ने अपने समर्थकों को पद दिलाने और विरोधी गुट के नेताओं को किनारे करने के उद्देश्य से दबाव बनाना शुरू कर दिया है।

जमकर चल रही चर्चा

इधर, यह भी चर्चा है कि भोपाल स्तर से सूची जारी होने की खबर पहले ही कुछ नेताओं तक पहुंच गई थी। उन्हें यह भी अंदाजा हो गया था कि किसे कौन-सी जिम्मेदारी मिलने वाली है। ऐसे में जब दो दिन बीत जाने के बाद भी सूची सार्वजनिक नहीं हुई, तो सवाल उठना लाजिमी था। अब पार्टी के भीतर ही अप्रत्यक्ष रूप से आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।

युवा नेता का सीधा आरोप

कांग्रेसियों के बीच यह भी चर्चा है कि संगठन में अपने लोगों को आगे बढ़ाने और अन्य को कमजोर करने की रणनीति के तहत सूची को जानबूझकर रोका गया है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि जल्द ही स्थिति स्पष्ट नहीं की गई, तो इसका असर संगठन की एकजुटता पर पड़ सकता है। आगामी चुनावों के मद्देनजर यह खींचतान पार्टी के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। इस बीच युवा कांग्रेस नेता विश्वास ( ऋषि) दीक्षित ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपनी नाराजगी खुल कर जाहिर की है।

इसके बाद उन्होंने सांझवीर टाईम्स को बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी की सूची 2 दिन पहले जिला अध्यक्ष के पास आ गई है,? इसे सार्वजनिक क्यों नहीं किया जा रहा? आँझ तीसरा दिन है सूची जारी न होने से कार्यकर्ता हतोत्साहित है। वर्ष 2004 से 2024 तक जिला महामंत्री रहे दीक्षित ने सवाल किया कि ऐसी क्या वजह है कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष सूची सार्वजनिक नहीं कर रहे? जबकि पीसीसी से सूची अति है तो इसे तुरंत मीडिया को जारी करना होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सूची से कई समर्पित नेताओ के नाम काटे जा रहे है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button