Betul News: वीडियो: नई खदान से चोर काट ले गए केबल

एसएएफ और वेकोलि सुरक्षा विभाग ने सर्चिंग में बरामद किया कॉपर केबल
Betul News: सारनी। वेस्टर्न कोल फील्डस लिमिटेड पाथाखेड़ा क्षेत्र में एक बार फिर सक्रेप चोर सक्रिय होने लगे है। जिसके प्रमाण तवा 3 नई खदान से केबल काटकर ले जाना है। सूचना पर पहुंची वेकोलि सुरक्षा और एसएएफ जवानों ने घने जंगल में चोरों का पीछा कर सर्चिंग कर करीब 200 मीटर कॉपर केबल जब्त किया है। जिसकी कीमत लाखों में है।
गौरतलब है कि तवा 3 भूमिगत कोयला खदान का काम जोरशोर से चल रहा है। खदान के आसपास घना जंगल है। जिसका फायदा चोर आसानी से उठा रहे हैं। गुरुवार अलसुबह 8-10 की संख्या में सक्रेप चोरों ने खदान से केबल काटकर जंगल की ओर ले गए।
इसकी खबर लगते ही एसएएफ जवान और डब्ल्यूसीएल सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जंगल में आहट आने पर अलग अलग टीम बनाकर सर्चिंग की। जिसमें लगभग 200 मीटर कॉपर केबल बरामद हुआ है। जिसे संयुक्त गश्ती दल ने तवा 3 खदान के ही सुपुर्द कर दिया हैं। लम्बे समय बाद सक्रेप चोरों की सक्रियता ने पुलिस और सुरक्षा विभाग को सतर्क रहने मजबूर कर दिया हैं।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें
👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t
बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com




