Betul Ki Khabar: बैतूल में इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास से नगर निगम बनने की राह आसान

आसपास के क्षेत्रों को जोड़ने की तैयारी तेज, विधायक के निर्देश पर बन रही कार्ययोजना

Betul Ki Khabar बैतूल। शहर में तेजी से हो रहे इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास और प्रशासनिक तैयारियों ने बैतूल को नगर पालिका से नगर निगम में तब्दील किए जाने की संभावनाओं को मजबूत कर दिया है। वर्तमान में शहर की आबादी लगभग डेढ़ लाख के आसपास है, लेकिन बैतूल बाजार, सोनाघाटी और अन्य समीपवर्ती क्षेत्रों को शामिल किए जाने के बाद यह आंकड़ा ढाई से तीन लाख तक पहुंच सकता है। इसके साथ ही नगर क्षेत्र का दायरा भी बढ़ेगा, जो नगर निगम गठन के लिए अहम आधार माना जाता है।

इस दिशा में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक स्तर पर लगातार संकेत मिल रहे हैं। बैतूल विधायक और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी विभिन्न बैठकों में इस बात के संकेत दे चुके हैं कि शहर का विकास अब नगर निगम की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किया जाए। इसी के अनुरूप नगर पालिका द्वारा नई परियोजनाओं की योजना बनाई जा रही है।

विधायक खंडेलवाल के इस ड्रीम प्रोजेक्ट को लेकर अधिकारी भी वैसे ही काम कर रहे हैं। जानकार सूत्र बताते हैं कि बैतूल प्रवास के दौरान एक निश्चित समय निकालकर अधिकारियों से हर सप्ताह फीडबैक ले रहे हैं। जो कमी दिखाई दे रही है, उसके लिए लगातार सुधार और प्रयास को लेकर चर्चा करते रहते हैं। यही वजह है कि इस ड्रीम प्रोजेक्ट को लेकर अधिकारी की टीम भी मैदान में लगातार सक्रिय दिखाई दे रही है।

बड़े प्रोजेक्ट बढ़ा रहे संभावनाएं

बैतूल नगरपालिका को नगर निगम का प्रस्ताव अचानक नहीं लिया गया, बल्कि यह बैतूल विधाक दूरदर्शी प्रयास है। नगर निगम बनाने के पूर्व शहर में प्रस्तावित और निर्माणाधीन बड़े प्रोजेक्ट भी नगर निगम बनने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इनमें मेडिकल कॉलेज का निर्माण, नई जेल, आधुनिक क्रिकेट स्टेडियम, आईएसबीटी बस स्टैंड, फायर स्टेशन और नए फिल्टर प्लांट जैसी परियोजनाएं शामिल हैं।

इन योजनाओं पर या तो काम शुरू हो चुका है या प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इसके अलावा शहर में नगर निगम बनने के पहले कुछ और बड़े प्रोजेक्ट को अनुमति मिल सकती है। ऐसा होने पर शहर विकास में न सिर्फ तेजी आएगी, बल्कि महानगरों की तर्ज पर बैतूल के विकास की राह आसान हो सकती है।

शहर विस्तार का प्रस्ताव पहले ही पारित

नगर पालिका परिषद पहले ही शहर के विस्तार का प्रस्ताव पारित कर चुकी है। इस प्रस्ताव के तहत सोनाहिल कालोनी का मरामझिरी में शामिल संपूर्ण क्षेत्र गौठाना का मरामझिरी पंचायत मेें शामिल समस्त क्षेत्र, सोनाघाटी का मरामझिरी पंचायत में शामिल पूरा क्षेत्र, बडोरा में द्वारका नगर का संपूर्ण क्षेत्र शहर में शामिल करने पर सहमति बनी है। इसके अलावा दनोरा, चिखलार, भडूस सहित आसपास के कई क्षेत्रों के आंशिक हिस्सों को नगर सीमा में शामिल करने की योजना है। जरूरत पड़ने पर जिला मुख्यालय से सटे अन्य ग्रामीण अंचलों को भी शहर में मिलाकर वार्ड बनाया जा सकता है।

इन क्षेत्रों के जुड़ने से न केवल आबादी बढ़ेगी बल्कि राजस्व और आधारभूत ढांचे के विकास की गति भी तेज होगी। इस विस्तार से बैतूल के आसपास के दर्जनों ग्रामीण अंचलों को बेहतर सड़क, परिवहन, जल आपूर्ति और अन्य शहरी सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच की दूरी कम होगी और समग्र विकास को गति मिलेगी। चूंकि नगर निगम बनने के लिए लगभग 2.50 लाख 3 लाख की आबादी होना जरूरी है। वर्तमान में बैतूल की आबादी करीब डेढ़ लाख है। यदि आसपास के ग्रामीण अंचलों को शहर में जोड़ लिया जाए तो आसानी से नगर निगम बनाया जा सकता है।

कलेक्टर- सीएमओ की पदस्थापना से मिला बल

बैतूल को नगर निगम बनाने की कवायद को पहले तेज तर्रार और प्लानिंग वाले सीएमओ नवनीत पांडेय और फिर रीवा नगर निगम में लंबी पारी खेलने वाले आईएएस डॉ सौरभ संजय सोनवणे की बैतूल पदस्थापना से नया बल मिला है। कलेक्टर को रीवा जैसे बड़े नगर निगम में काम करने का बेहतर तर्जुबा है। जबकि सीएमओ पांडेय को बेहतर प्लानिंग वाले अधिकारी माने जाते हैं। एक के बाद एक दोनों अधिकारियों की पदस्थापना के बाद नगर निगम बनने की राह आसान हो गई है।

जानकार सूत्र बताते हैं कि दोनों ही अधिकारी की बैतूल पदस्थापना में विधायक खंडेलवाल की महत्वपूर्ण भूमिका है। पिछले दिनों कलेक्टर ने पदभार ग्रहण करने के बाद जिस तरह नगरपालिका के अधिकारियों के साथ पहले ही दिन बैठक की, इससे स्पष्ट संदेश गया है कि विधायक और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के ड्रीम प्रोजेक्ट पर तेजी से काम होगा।

 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button