Betul Crime News: फेसबुक फ्रेंडशिप से शुरू हुआ प्रेमजाल, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म ,आर्मी जवान गिरफ्तार

Betul Crime News: बैतूल । सोशल मीडिया पर हुई एक दोस्ती ने गंभीर अपराध का रूप ले लिया। बैतूल कोतवाली पुलिस ने फेसबुक के जरिए प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देने और दुष्कर्म करने वाले एक आर्मी जवान को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस के मुताबिक थाना कोतवाली बैतूल में 4 अप्रैल 2025 को पीड़िता अपने तीन वर्षीय पुत्र के साथ पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता के अनुसार, आरोपी संदीप धुर्वे (34), निवासी परतवाडा, महाराष्ट्र ने वर्ष 2021 में फेसबुक के माध्यम से संपर्क कर उसे प्रेमजाल में फंसाया और शादी का वादा कर उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता के गर्भवती होने पर आरोपी ने उसका इलाज और डिलीवरी परतवाडा में कराई। इसके बाद उसे लगातार गुमराह करते हुए परतवाडा (महाराष्ट्र) और मेरठ (उत्तर प्रदेश) में किराए के मकानों में रखा। जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पहले से ही विवाहित है। पीड़िता की शिकायत पर थाना कोतवाली बैतूल मेंधारा 376(2)(एन) और 506 भादवि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
Also Read: Betul Samachar: बैतूल में 48 एल्डरमेन को नियुक्ति पत्र का इंतजार, वेरिफिकेशन के बाद मिलेंगे नियुक्ति पत्र
साल तक पुलिस को देता रहा चकमा
घटना के समय आरोपी मेरठ के तोपखाना कैंट में पदस्थ था। बाद में उसका ट्रांसफर मणिपुर के लीमाकोंग और फिर नागालैंड के जखामा में हो गया। आरोपी को केस दर्ज होने की जानकारी मिलते ही वह करीब एक साल तक पुलिस से बचता रहा और छुट्टी पर घर नहीं आया।
साइबर सेल और मुखबिर की सूचना के आधार पर पता चला कि आरोपी ट्रेन से अपने घर परतवाडा लौट रहा है। पुलिस को भ्रमित करने के लिए उसने बस से आने की झूठी जानकारी भी दी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक बैतूल के निर्देशन में गठित टीम ने महाराष्ट्र के अमरावती जिले के वरुण क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया और बैतूल लाया गया।
इनकी रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उपनिरीक्षक उत्तम मस्तकार, साइबर सेल के आरक्षक राजेंद्र, दीपेंद्र, पंकज तथा आरक्षक नितिन, अनिरुद्ध और महेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें
👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t
बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com




