Earthquake in Multai: मुलताई में फिर भूकंप के झटके से भयभीत हुए लोग

दो बार जमीन हिलने से घर के बाहर निकले लोग
Earthquake in Multai: बैतूल। जिले के मुलताई क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से भूकम्प जैसे झटके महसूस होने की लगातार खबरें सामने आ रही हैं, जिससे स्थानीय नागरिकों में भय और असमंजस की स्थिति बनी हुई है। हालांकि अब तक किसी भी आधिकारिक एजेंसी द्वारा इन झटकों की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोग अपने अनुभव साझा कर रहे हैं।
मुलताई के विभिन्न इलाकों में रहने वाले नागरिकों का कहना है कि बीते सप्ताह में कम से कम दो बार उन्हें जमीन हिलने जैसी अनुभूति हुई। कई लोगों ने इसे अचानक तेज कम्पन तो कुछ ने जोरदार धमाके जैसा महसूस बताया।
Also Read: Betul News: भाजपा में बैतूल के नेताओं का प्रदेश स्तर पर “पुर्नवास”
स्थानीय निवासी चंद्रकांत साहू और पत्रकार अक्षय सोनी ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से जानकारी दी कि रात लगभग 11. 23 मिनट पर उन्हें स्पष्ट रूप से झटका महसूस हुआ, जिससे घर ऊपर से नीचे तक हिल गया। इन घटनाओं के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।
सैकड़ों लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए इस तरह के झटकों को महसूस करने की बात कही है। कुछ लोगों का कहना है कि यह मामूली कम्पन नहीं था, बल्कि स्पष्ट रूप से जमीन हिलती हुई महसूस हुई। लगातार मिल रही ऐसी सूचनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है।
Also Read: Betul Samachar: बैतूल कांग्रेस में जुबानी जंग तेज: हलकट जैसे शब्दों तक पहुंची गुटबाजी
अधिकारी ले रहे जानकारी
कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि उन्हें इस संबंध में जानकारी प्राप्त हुई है और वे अधिकारियों से चर्चा कर रहे हैं। वहीं मुलताई एसडीएम राजीव कहार ने कहा कि उन्हें भी इस प्रकार की सूचनाएं मिली हैं और वास्तविक स्थिति की पुष्टि के लिए भूकम्प विज्ञान केंद्र से संपर्क किया जा रहा है।
प्रशासन का कहना है कि यदि भूकम्पीय गतिविधियों की पुष्टि होती है, तो स्थिति को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन को तुरंत सूचित करने की अपील की गई है।
जब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं होती, तब तक इन झटकों का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन लगातार मिल रही सूचनाओं ने क्षेत्र में भय का माहौल जरूर पैदा कर दिया है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें
👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t
बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com




