Betul News: बैंकों में अवकाश को लेकर उहापोह, अधिकांश में लटके ताले 

लगातार 4 दिन अवकाश से व्यापारियों, बड़े लेनदारों में हड़कंप

Betul News: बैतूल। महावीर जयंती के अवकाश को लेकर उहापोह की स्थिति के बाद बैतूल जिले में प्रदेश के अन्य हिस्सों की तरह सोमवार को अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में कलेक्टर ने रविवार शाम को आदेश भी जारी कर दिया।

इस आदेश के परिपालन में बैतूल जिले की अधिकांश राष्ट्रीयकृत बैंकों पर ताला लटक गया है। केवल भारतीय स्टेट बैंक में लेनदेन होते रहा। शेष अन्य बैंकों में लेनदेन नहीं होने व्यापारी वर्ग सबसे अधिक परेशान रहे। करोड़ों के चेक भी लगातार चार दिन बैंक बंद रहने से अटक पड़े रहे। इससे व्यापार भी प्रभावित होने की खबर है।

बैंकों के अवकाश को लेकर एक बार फिर सोमवार को भ्रम की स्थिति निर्मित हो गई। दरअसल पूर्व में महावीर जयंती का अवकाश सरकार ने 31 मार्च को घोषित किया था। इस लिहाज से 30 मार्च सोमवार को तीन दिन के अवकाश के बाद बैंक खुलना था।

शुक्रवार 27 मार्च को राम नवमी फिर चौथा शनिवार और रविवार होने के कारण बैंकों में तीन दिन ताले लटके रहे। सोमवार बैंक खुलने की आस लेकर जिले भर में सुबह से ही व्यापारी और अन्य लोग पहुंच गए, लेकिन उन्हें उस समय निराशा हाथ लगी जब बैंकों में ताले लटके मिले। पूछताछ के दौरान बताया गया कि महावीर जयंती के अवकाश के कारण बैंकों में लेनदेन नहीं होगा।

व्यापारियों की फजीहत, बैंककर्मियों का अवकाश

नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर व्यापारी के एक बड़े समूह के अलावा कर सलाहकार और अन्य लोगों ने सांझवीर टाईम्स को बताया कि बैंकों में 31 मार्च को महावीर जयंती के अवकाश के कारण बंद रहने की सूचना मिली, लेकिन कलेक्टर द्वारा 30 मार्च को अवकाश घोषित करने के बाद बैंकों में ताला लटके रहे।

एक व्यापारी ने बताया कि पिछले तीन दिनों से बैंक बंद थे। उन्हें मार्च क्लोजिंग होने के कारण बड़ा भुगतान पार्टियों को देना है, लेकिन बैंक बंद होने के कारण भुगतान नहीं दे पाए और उन्हें मंगलवार पेनाल्टी के साथ भुगतान करना मजबूरी बन गया।

उनका कहना है कि बैंकों में अवकाश होता तो एक दिन पूर्व सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से उपभोक्ताओं को अवगत कराना था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उनका कहना था कि रिर्जव बैंक की परिपाटी को राष्ट्रीयकृत बैंकों ने तोड़ दिया है, इसकी शिकायत भी की जा रही है। उनका कहना था कि जब भारतीय स्टेट बैंक खुले थे तो पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक, सेंट्रल बैंक समेत अन्य राष्ट्रीयकृत बैंक क्यों बंद है?

31 मार्च को हालत होंगे बेकाबू

इधर जानकारी सामने आ रही है कि लगातार चार दिनों से बैंक बंद होने के कारण शहर के अधिकांश एटीएम खाली हो गए हैं। उपभोक्ता एटीएम से राशि निकालने के लिए भटक रहे हैं। कुछ एटीएम पर भारी भीड़ भी देखी जा रही है। उधर 31 मार्च को चार दिन बाद बैंक खुलेंगे तो हालात बेकाबू हो सकते हैं।

दरअसल 1 अप्रैल को वार्षिक लेखाबंदी के कारण फिर बैंक नहीं खुलेंगे। ऐसे में मंगलवार को 31 मार्च को हालात बिगड़ सकते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि बैतूल में लीड बैंक मैनेजर होने के बावजूद भारतीय स्टेट बैंक के खुले रहने और शेष के बंद रहने को लेकर बात नहीं कर सके और उन्होंने फोन काट दिया। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि लीड बैंक मैनेजर किस तरह काम कर रहे हैं।

इनका कहना..

जिलों में कलेक्टर के आदेश पर बैंकों के अवकाश घोषित होते हैं। इसलिए महावीर जयंती पर सोमवार बैंक बंद है। 31 मार्च को सामान्य कामकाज शुरू रहेंगा।

आशुतोष सिंह, लीड बैंक अधिकारी बैतूल 

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button