Betul Ki Khabar: प्रदेश अध्यक्ष ने व्यापारियों -भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ देखा बजट का लाइव प्रसारण

खंडेलवाल ने केंद्रीय बजट को बताया विश्वास और विकास का बजट

Betul Ki Khabar: बैतूल। केंद्रीय बजट 2026 को लेकर जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बैतूल में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के अलावा व्यापारियों के साथ राम कृष्ण बगिया में बड़े स्क्रीन पर केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण देखा।

इस मौके पर विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार समेत बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर उन्होंने बजट को विश्वास और विकास का बजट बताते हुए कहा कि यह बजट केवल एक साल की योजना नहीं है, बल्कि अगले 10 वर्षों के समग्र विकास की मजबूत रूपरेखा है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सामने रखा है।

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बजट पर प्रतिक्रिया देते कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ रोजगार, उद्योग, तकनीक और बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष ध्यान दिया है।

बजट में रेयर अर्थ मिनरल्स और सेमीकंडक्टर प्रोडक्शन पर विशेष फोकस किया गया है, जिससे आने वाले समय में भारत तकनीकी रूप से और अधिक सशक्त बनेगा। उन्होंने कहा कि चिप मैन्युफैक्चरिंग और रेयर अर्थ संसाधनों के विकास से न केवल देश की रणनीतिक ताकत बढ़ेगी, बल्कि युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

इसके साथ ही लॉजिस्टिक कॉरिडोर के विस्तार पर जोर दिया गया है, जिससे उद्योगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी और व्यापार की लागत कम होगी। इससे देश के औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह बजट समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखकर बनाया है। किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग, गरीब और उद्यमी सभी के हितों को संतुलित रूप से समाहित किया गया है।

उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य और डिजिटल इंडिया को मजबूत करने के लिए किए प्रावधान आने वाले वर्षों में देश की विकास दर को तेज करेंगे। हेमंत खंडेलवाल ने विश्वास जताया कि आने वाले सालों में यह बजट देश के विकास की रफ्तार को कई गुना बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का यह बजट भारत को वैश्विक स्तर पर आर्थिक और तकनीकी महाशक्ति बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम के दौरान भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और बजट को लेकर सकारात्मक चर्चा की गई।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button