Betul News: चौराहों पर करोड़ों खर्च, वार्डों में काम नहीं होने पर बिफरे पार्षद

पुराने विषयों के साथ नपा की बैठक में फिर कांग्रेसी पार्षदों की नाराजगी

Betul News: बैतूल। मुख्य चौराहों पर करोड़ों रुपए खर्च कर काम किए जा रहे हैं। और वार्डों के लिए बजट नहीं मिल रहा है। कांग्रेसी पार्षदों के वार्ड में राशि नहीं दी जाकर भेदभाव किया जा रहा है। यह संगीन आरोप नेताप्रति पक्ष राजकुमार दीवान ने शुक्रवार को नपा के एक सप्ताह में दूसरी बार पुराने विषयों पर हुए सम्मेलन में लगाए। जाकिर हुसैन वार्ड की पार्षद नंदनी तिवानी ने उनके स्वर में स्वर मिलाते हुए नपा अध्यक्ष और सीएमओ से सवाल किया कि वार्डों में सड़कों के निर्माण के लिए पुराने टेंडर हो चुके हैं, लेकिन काम क्यों शुरू नहीं किया जा रहा है? पार्षद कदीर खान ने भी शहर में गंदे पानी के मुद्दें पर नपा को घेरने में कसर नहीं छोड़ी।

बैठक के शुरू होते ही नपा के कर्मचारी समय पर वेतन नहीं मिलने पर अंदर पहुंच गए। इस पर सीएमओ ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। कर्मचारियों का कहना था कि निर्धारित समय पर वेतन नहीं मिलने से स्थिति गड़बड़ा रही है। सभी कर्मचारियों को पांच तारीख तक वेतन दिया जाना सुनिश्चित किया जाए।

इस पर सीएमओ सतीष मटसेनिया नाराज हो गए। उनका कहना था कि आप बैठक की गरीमा को भंग कर रहे हैं। बाद में आकर भी अपनी बात रख सकते थे। वेतन के मसले पर कर्मचारियों को जवाब दिया कि वेतन सभी को दिया जा रहा है। अन्य नपा में तो कर्मचारियों को वेतन तक नहीं मिल रहा है। सीएमओ की नाराजगी के बाद कर्मचारी संगठन वापस लौट गए और परिषद की बैठक शुरू हुई।

स्ट्रीट लाइट का मुद्दा फिर गरमाया

पूर्व में हुई बैठक में जिस तरह स्ट्रीट लाइट का मामला गरमाया था। शुक्रवार को भी यही नजारा देखने को मिला। पार्षदों ने स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर खुलकर अपनी बात रखी। भाजपा और कांग्रेस के पार्षदों ने व्यवस्था में सुधार की बात कही।

बैठक मेंं नपा की वित्तीय स्थिति को देखते हुए करों में बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव भी लगाया गया। हालांकि का इसका पार्षदों ने विरोध नहीं किया। बैठक में सीएमओ ने पार्षदों को बताया कि विधायक हेमंत खंडेलवाल ने नगर के स्कूलों की मरम्मत के लिए एक करोड़ की राशि स्वीकृत कराई तो सभी पार्षदों ने टेबल थपथपाकर स्वागत किया। दो घंटे चली बैठक में 33 विषयों में से अधिकांश पर सहमति बन गई।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button