Betul Samachar: अस्पताल की पार्किंग में वसूल रहे अधिक राशि

Betul Samachar: Higher amount is being charged in hospital parking

वाहन चालकों से कर्मचारी करते अभद्रता

File Image

Betul Samachar:(बैतूल)। जिला अस्पताल में वाहन पार्किंग करने वाले वाहन चालकों से पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मनमानी राशि वसूली जा रही है। इसकी शिकायतें अब अस्पताल प्रबंधन से की जा रही है, लेकिन प्रबंधन ने अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया है। जिला अस्पताल में कुछ महीने पहले नया पार्किंग का ठेका हुआ है। अस्पताल में प्रतिदिन सैकड़ों लोगों की आवाजाही बनी रहती है। अस्पताल में आने वाले लोग पार्किंग स्थल में वाहन खड़े करते है। इन वाहन चालकों से ठेकेदार द्वारा मनमानी राशि वसूल की जा रही है। पार्किंग कर्मचारियों द्वारा आए दिनों वाहन पार्किंग करने वाले वाहन चालकों से अभद्रता की जाती है।

इस तरह की कई शिकायतें सामने आई है, लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने पार्किंग ठेकेदार पर कोई कार्रवाई नहीं की। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अस्पताल के पार्किंग स्थल पर अधिक राशि लिए जाने की शिकायत ग्राम हाथीकुंड जयपाल पिता हेमराज यादव द्वारा अस्पताल प्रबंधन से की है। श्री यादव ने अपनी शिकायत में बताया कि पत्नि को डिलेवरी के लिए भर्ती किया गया था और वाहन पार्किंग में खड़ा किया गया। इस दौरान पार्किंग के कर्मचारियों द्वारा अभद्रता की गई और जहां भी शिकायत करना चाहते है करो मेरा कोई कुछ नहीं कर सकता। देखने में आता है कि पार्किंग कर्मचारियों के साथ आए दिनों लोगों का विवाद होते रहता है। अस्पताल प्रबंधन द्वारा इस ओर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

पार्किंग व्यवस्था बिगड़ने से लोग परेशान

अस्पताल में पार्किंग व्यवस्था सही नहीं है। जिसके कारण आए दिनों वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पार्किंग कर्मचारियों द्वारा अपने पहचान के लोगों की गाड़ियों को अस्पताल के सामने तक जाने दिया जाता है। अन्य लोगों को डरा धमकाकर गाड़ियों को दूर ही खड़ा करवाया जाता है। अस्त-व्यस्त पार्किंग व्यवस्था होने के कारण वाहन चालकों को गाड़ियों को निकालने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार अस्पताल प्रबंधन ने भी व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए, लेकिन पार्किंग व्यवस्था में कोई सुधार नहीं आया। पार्किंग ठेकेदार की मनमानी चल रही है। इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ अशोक बारंगा से संपर्क किया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button