Betul Ki Khabar: पुलिस को मिली 159 बालिकाओं को दस्तयाब करने में सफलता

एसपी की सक्रियता के बाद 10 राज्यों से ढूंढा

Betul Ki Khabar: बैतूल। नाबालिग बालिकाओं की लापता होने के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस हेडक्वाटर से मिली निर्देशों के बाद बैतूल पुलिस ने देश के विभिन्न राज्यों में नाबालिग बालिकाओं को खोजने का अभियान चलाया। यह अभियान एक साल तक चला। इस अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने 10 राज्यों में बैतूल से लापता हुई 159 बालिकाओं को दस्तायाब किया। बैतूल एसपी वीरेन्द्र जैन ने इसका खुलासा करते हुए बताया कि पीएचक्यू के आदेश पर पुलिस की विशेष टीम का गठन किया गया।

इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी, सभी एसडीओपी को शामिल कर संपर्क अभियान थानों के माध्यम से चलाया गया। इस अभियान में बड़ी सफलता मिली। 1 जनवरी 2025 से अब तक चले अभियान में 159 बालिकाएं विभिन्न राज्यों से दस्तायाब हुई है। यह पुलिस की सक्रियता का परिणाम है।

बैतूल में लापता होने के सबसे ज्यादा मामले

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक देश के 10 राज्यों से मिली नाबालिक बालिकाओं में 128 बालिकाएं अकेली बैतूल से ही लापता हुई थी, जिन्हें दस्तायाब कर लिया गया है। इसी तरह मध्यप्रदेश के भोपाल से 4, छिंदवाड़ा से 4, इंदौर 2, उज्जैन 2, निर्मदापुरम 2, सीधी 1, शाजापुर 1, इसके अलावा महाराष्ट्र के नासिक से 1, नागपुर 2, औरंगाबाद 1, अमरावती 1, पुणे से 2 बालिकाएं दस्तायाब हुई है। इसके अलावा गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना, उत्तरप्रदेश, तमिलनाड्डु, कनार्टक, और राजस्थान राज्यों से भी बालिकाओं को दस्तायाब किया है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button