Betul News: कोहरे और ठंड का डबल अटैक, जनजीवन प्रभावित

ट्रेने और सड़क यातायात पर पड़ा असर, सुबह 8 बजे छायी रही कोहरे की धूंध

Betul News: बैतूल। जिले में कोहरे और ठंड का डबल अटैक देखने को मिला, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई ट्रेने घंटो देरी से चली। यात्रियों को परेशान होना पड़ा। कोहरे ने वाहनों की रफ्तार को भी कम कर दिया है। वाहन चालक हेडलाईट जलाकर वाहन चलाने को मजबूर थे। आधी रात से लेकर सुबह 8 बजे तक इतना अधिक घना कोहरा था कि विजिबिलिटी 20 मीटर से कम हो गई। वाहन चालकों को कोहरे के कारण हादसा होने का खतरा सताते रहा। जब कड़क धूप खिली तब कहीं कोहरा धीरे-धीरे छटने लगा और लोगों ने राहत की सांस ली। कोहरे की मार दलहनी फसलों पर भी देखने को मिल रही है।

रविवार और सोमवार की दरमियानी रात से ही बैतूल घने कोहरे की आघोष में आ गया। सुबह 8 बजे तक घने कोहरे की चादर से पूरा शहर लिप्टा रहा। सीजन में पहली बार इतना अधिक कोहरा देखने को मिला। कोहरा इससे पहले भी छाया लेकिन विजिबिलिटी अधिक थी, लेकिन सोमवार की दरमियानी रात को जब कोहरे की धूंध को देखा तो लोग भी हैरत में पड़ गए। सुबह घूमने निकले लोगों का कहना था कि कोहरे के कारण 15 से 20 मीटर दूरी तक का दर्शय स्पष्ट नहीं दिखाई दे रहा था। ऐसी स्थिति सुबह 6 बजे तक रही। इसके बाद कोहरे का असर धीरे-धीरे जरूर कम हुआ लेकिन सुबह 8 बजे तक विजिबिलिटी बड़ गई थी, लेकिन कोहरा छाया रहा।

तापमान में भी आई गिरावट

कोहरे के साथ-साथ ठंड के भी तेवर देखने को मिले है। न्यूनतम तापमान में एका-एक 2.3 डिग्री की गिरावट आई है। सोमवार का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री दर्ज किया गया। उल्लेखनीय है कि रविवार का तापमान 11.5 डिग्री पर था। तापमान में आई गिरावट से ठंड के तेवर भी बढ़ गए। कोहरे के साथ-साथ लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। दिन में भी ठंडी हवाएं चलने के कारण अधिकतर तापमान में भी गिरावट आई है। जनवरी की शुरूआत में तापमान बढ़ने से ठंड ने जरूर राहत दी थी, लेकिन अब एक बार फिर ठंड ने पलटवार किया है।

अंडमान एक्सप्रेस साढ़े 5 घंटे चली देरी से

कोहरे से रेल यातायात पर भी बुरा असर पड़ा है। कोहरे ने ट्रेनों की स्प्रीड को कम कर दिया है। भोपाल से बैतूल आने वाली कई ट्रेने घंटों देरी से चली। अंडमान एक्सप्रेस साढ़े 5 घंटे, भुसावल गोंडवाना एक्सप्रेस 3 घंटे, जीटी एक्सप्रेस और दक्षिण एक्सप्रेस 2-2 घंटे, त्रिकुलम एक्सप्रेस 1 घंटा देरी से चली। इधर नागपुर से भोपाल की ओर जाने वाली कुछ ट्रेने भी प्रभावित रही है। दक्षिण एक्सप्रेस देढ़ घंटे देरी से चल रही थी।

दलहनी फसलों को नुकसान

कोहरे से दलहनी फसलों को भी नुकसान की संभावना बनी है खासकर मटर, तुअर, चना आदि कुछ फसले प्रभावित हो सकती है। हालाकि कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रतिदिन कोहरे की स्थिति ज्यादा रहेगी तो नुकसान की संभावना है, अन्यथा नुकसान नहीं है। आलू की फसल कोहरे से सबसे ज्यादा प्रभावित होती है, गेहूं की फसल को कोहरे से फायदा है।

बाक्स

ठिठुरते हुए स्कूल जाने को मजबूर नौनिहाल

घने कोहरे में ठंड की मार झेलते हुए नौनिहाल सुबह के समय स्कूल पहुंच रहे है। ठंड और कोहरे को देखते हुए प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों की छुट्टिया कर दी है, लेकिन बैतूल में अभी तक ना तो छुट्टी घोषित हुई और ना ही समय में कोई बदला गया। सोमवार को कुछ नजारा ऐसे ही देखने को मिला। जहां ठिठुरते हुए छोटे-छोटे बच्चें घने कोहरे के बीच स्कूल जा रहे थे। ठंड के कारण स्कूल जाने के लिए बच्चे मना भी करते लेकिन परिजन मान-मनोवल कर बच्चों को स्कूल भेंजते है। ठंड से बच्चों की सेहत पर विपरित प्रभाव पड़ने की संभावना है। इसके बावजूद भी जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की तरफ से स्कूलों का समय नहीं बदला है।

 

 

फर्जी वेंडर बनाकर निजी खातों में ट्रांसफर की राशि, कंप्यूटर ऑपरेटर सहित दो पर केस

आदिवासी छात्रावासों के बिजली बिल में 40 लाख का घोटाला

बैतूल। बैतूल में जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत संचालित छात्रावासों के बिजली बिल भुगतान में बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि वर्ष 2021 से 2025 के बीच शासकीय ऑनलाइन प्रणाली का दुरुपयोग कर 40 लाख से अधिक की राशि का गबन किया गया। मामले में कोतवाली पुलिस ने कंप्यूटर ऑपरेटर और एक वेंडर सहित अन्य के खिलाफ धारा 420 और 409 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है।

ऐसे हुआ फर्जीवाड़ा

जनपद पंचायत बैतूल के डीडीओ कोड 0305802019 से छात्रावासों के बिजली बिलों का भुगतान किया जाता था। जांच में पता चला कि कार्यालय में पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर छत्रपाल मर्सकोले ने ढ्ढस्नरूढ्ढस् पोर्टल पर कियेटर और डीडीओ लॉगिन का दुरुपयोग करते हुए फर्जी वेंडर तैयार किए। इन वेंडरों के नाम पर विद्युत विभाग दर्शाकर भुगतान किया गया, लेकिन राशि सीधे निजी बैंक खातों में ट्रांसफर हो गई।

एक ही बिल का दो बार भुगतान

जांच में यह भी सामने आया कि कई मामलों में बिजली बिल का दोहरा भुगतान किया गया। एक बार वास्तविक विद्युत विभाग के खाते में राशि जमा की गई, जबकि दूसरी बार उसी बिल की रकम फर्जी वेंडरों के माध्यम से निजी खातों में भेज दी गई।

बैंक स्टेटमेंट से खुली पोल

बैंक खातों की जांच में साफ हुआ कि जिन खातों में राशि गई, उनका विद्युत विभाग से कोई संबंध नहीं था। ये खाते स्थानीय व्यक्तियों के थे और इनमें जमा रकम का लेन-देन आरोपी कंप्यूटर ऑपरेटर से यूपीआई के जरिए होना पाया गया। प्रशासनिक जांच के दौरान आरोपी छत्रपाल मर्सकोले ने निजी लाभ के लिए फर्जीवाड़ा करने की बात स्वीकार की। इसके बाद उसे तत्काल प्रभाव से कार्य से पृथक कर दिया गया। साथ ही उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

अब तक 5.24 लाख की रिकवरी

जांच में कुल 40,04,067 के गबन की पुष्टि हुई है। इसमें से 5,24,182 की राशि शासन के खाते में जमा कराई जा चुकी है। शेष राशि की वसूली के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत बैतूल के निर्देश पर कोतवाली थाने में कंप्यूटर ऑपरेटर छत्रपाल मर्सकोले और वेंडर धर्मेंद्र वरकड़े के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस घोटाले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने शासकीय कार्यालयों से ऑनलाइन भुगतान और ढ्ढस्नरूढ्ढस् सिस्टम में नियमित निगरानी रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि शासकीय धन जनता की अमानत है, इसके दुरुपयोग में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

 

 

युवती को परेशान कर रहा समाज विशेष का युवक

हिन्दु सेना ने जिहादी का पुतला फूंककर किया विरोध, एसपी को सौंपा ज्ञापन

बैतूल। एक युवती को पिछले कुछ महीनों से एक समाज विशेष के युवक द्वारा मांसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। इस घटना से राष्टीय हिन्दु सेना सहित अन्य संगठनों में आक्रोष है। सोमवार को एसपी कार्यालय चौक पर जिहाद का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में हिन्दु संगठनर के लिोगों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौपा और आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

राष्ट्रीय हिन्दु सेना के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय ने बताया कि हिन्दु समाज की एक युवती जो निजी फायनेंस में कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करती है पिछले 3 माह से सदर तैल्लया मोहल्ला, कोसमी निवासी राजू खान पिता सहफुद्दीन खान द्वारा परेशान किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि युवक कुछ दिन पहले युवती के ऑफिस चाकू लेकर पहुंचा और गाली गलौच कर मोबाईल फोन मांगने लगा। युवती को बीच राह में रौककर उसके साथ अभद्रता की गई। जब युवती ने इसका विरोध किया तो 1 जनवरी को शाम 7 बजे उक्त युवक, युवती के घर पहुंच गया और शराब की बोतल फोड़ दी। इसकी शिकायत पीड़िता ने कोतवाली थाने में दर्ज कराई। युवक को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया लेकिन युवक ने धमकी दी है कि वह जेल से छुटने के बाद युवती को जान से मार देंगा। राष्ट्रीय हिन्दु सेना ने ज्ञापन में बताया कि राजू अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। इस पर कई गंभीर मामले दर्ज है। इससे पहले भी जेल जा चुका है। इस घटना के बाद पीड़िता और परिजन भयभीत है। इस घटना को लेकर एसपी वीरेन्द्र जैन को ज्ञापन सौंपकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है ताकि आरोपी को न्यायालय से भी जल्द जमानत ना मिल सके।

 

वायगांव में ग्रामीणों ने मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर सड़क पर किया चक्काजाम

आठनेर। सोमवार को मुलताई थाना क्षेत्र की मासोद चौकी अंतर्गत आने वाले ग्राम वायगांव में ग्रामीणों ने पंचायत और शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिलने तथा मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर नाराजगी जताई। ग्रामीणों, खासकर महिलाओं और बच्चों ने भैसदैही-मुलताई सड़क पर चक्काजाम कर दिया। मौके पर आठनेर और मुलताई पुलिस तैनात रही और स्थिति पर नजर बनाए रखी। इस मामले में मुलताई एसडीएम प्रभात पट्टन ने ब्लॉक क्षेत्र के संबंधित अधिकारियों को घटना की जानकारी दी और ग्रामीणों की शिकायतों का समाधान कराने के निर्देश दिए।

 

बैतूल में सीएम हेल्पलाइन से समस्याओं का समाधान या फिर सज़ा?

डर के कारण कई लोग शिकायत करने से चूक रहे, दबाव बनाकर शिकायत वापस लेने के तथाकथित प्रयास

बैतूल। सीएम हेल्पलाइन 181 को आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए शुरू किया गया था। सरकार का उद्देश्य था कि नागरिक बिना किसी डर के अपनी शिकायत सीधे शासन तक पहुंचे सकें और समयबद्ध निराकरण हो, लेकिन ज़मीनी हकीकत इससे अलग तस्वीर पेश कर रही है। अब 181 कई मामलों में जनता के लिए समाधान से ज़्यादा सज़ा बनती नज़र आ रही है। 181 पर शिकायत दर्ज होते ही संबंधित विभाग के अफसरों और कर्मचारियों पर निराकरण का दबाव बन जाता है। यही कारण है कि कई बार शिकायतकर्ता पर ही शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया जाता है। कहीं-कहीं तो शिकायत करना इतना महंगा साबित हो रहा है कि फरियादी को ही कानूनी झंझटों में फंसा दिया जा रहा है।

लॉकअप में डालकर मोबाइल से शिकायत की डिलीट, छेड़ छाड़ का बना दिया आरोपी

ऐसा ही एक मामला मुलताई क्षेत्र से सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग दीनू बारपेटे ने जमीनी विवाद को लेकर पहले पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कार्यवाही ना होने की दशा में उन्होंने सीएम हेल्प लाइन 181 पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद समस्या के समाधान की बजाय बुजुर्ग को कथित तौर पर छेड़छाड़ के आरोप में फंसा दिया गया। परिणाम यह हुआ कि बुजुर्ग को जेल की हवा तक खानी पड़ी। दीनू का कहना है कि, इस मामले को लेकर उन्हें बुरी तरह प्रताड़ित किया गया। उन्होंने तीन बार 181 पर शिकायत की, पुलिस उन्हें उठाकर थाने ले जाती और लॉकअप में डालकर उनके मोबाइल से शिकायत का निराकरण बताकर डिलीट कर दी जाती। अब तो हद हो गई छेड़छाड़ का आरोप तक थोप दिया गया। बताया जा रहा है कि, बुजुर्ग दीनू जेल की हवा खा रहा है। सवाल उठता है कि क्या एक वैध शिकायत की कीमत किसी निर्दोष को जेल भेजना हो सकती है? इसका जवाब आखिर कौन देगा।

181 की ली हेल्प और लग गया लकड़ी चोरी का आरोप

दूसरा मामला भीमपुर क्षेत्र का है, जहां अर्जुन यादव ने 181 का सहारा लिया और यही कार्यवाही उस पर भारी पड़ गई। बताया जा रहा है कि, अर्जुन पहले भी लकड़ी चोरी के आरोपो में शामिल रह चुका है। यानी कि वन विभाग की नजर में वह हिस्ट्री शीटर है, आरोप है कि वन विभाग के कर्मचारी लकड़ी चोरी के सिलसिले में पूछताछ के लिए अर्जुन को अपने साथ ले जाना चाह रहे थे। लेकिन उस समय अर्जुन अपने परिवार की एक बीमार महिला सदस्य को अस्पताल ले जा रहा था। इसी बात पर रास्ते मे वन कर्मियों और अर्जुन के बीच विवाद हुआ और अर्जुन ने 181 पर शिकायत कर दी। इसके बाद वन विभाग ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए उस पर लकड़ी चोरी का आरोप लगाकर उसे हिरासत में ले लिया और उसके पिता मस्तराम को लिखित में सूचना दे दी। भले ही अर्जुन लकड़ी चोरी के मामलों में पहले भी लिप्त रहा हो लेकिन यहां उसका कसूर सिर्फ इतना था कि उसने अपनी मजबूरी बताई जिसे वह कर्मियों ने नहीं माना, और मजबूरी में अर्जुन को सीएम हेल्प लाइन पर शिकायत करने का अधिकार इस्तेमाल करना पड़ा। इन दोनों मामलों ने 181 की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या सीएम हेल्पलाइन वास्तव में जनता के अधिकारों की रक्षा कर पा रही है, या फिर यह कुछ विभागों के लिए शिकायतकर्ताओं को सबक सिखाने का जरिया बनती जा रही है? जरूरत इस बात की है कि शिकायतों की निष्पक्ष जांच हो और फरियादियों को प्रताड़ित करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। अन्यथा, जनता का भरोसा इस व्यवस्था से उठता चला जाएगा और 181, समाधान का माध्यम बनने के बजाय डर और सज़ा का प्रतीक बनकर रह जाएगी।

 

 

मां तुझे प्रणाम योजना के तहत अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अनुभव यात्रा करेंगी अंजली नागोरे

बैतूल। जिले के ग्राम सोहागपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेविका अंजली नागोरे का चयन मध्यप्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी योजना मां तुझे प्रणाम के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आयोजित होने वाली अनुभव यात्रा के लिए हुआ है। अंजली पिता राजेश नागोरे मुख्यमंत्री द्वारा चयनित युवाओं के दल के साथ 6 जनवरी से 10 जनवरी तक यह विशेष यात्रा करेंगी। इस योजना का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना तथा उन्हें देश की सीमाओं की सुरक्षा में तैनात सैनिकों के जीवन, अनुशासन और बलिदान से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराना है। इसी क्रम में अंजली नागोरे मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए राजस्थान की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित तनोत माता मंदिर एवं लोंगेवाला क्षेत्र का भ्रमण करेंगी। यह वही ऐतिहासिक क्षेत्र है, जो 1971 के युद्ध में भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम का साक्षी रहा है। अनुभव यात्रा के दौरान अंजली को सीमा पर तैनात सैनिकों के साथ समय बिताने, उनके दैनिक जीवन, चुनौतियों और राष्ट्र रक्षा के प्रति समर्पण को नजदीक से देखने का अवसर मिलेगा। यह यात्रा न केवल उनके व्यक्तित्व विकास में सहायक होगी, बल्कि उन्हें समाज और देश के प्रति और अधिक जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा भी देगी। अंजली नागोरे के चयन पर बैतूल जिले के जे.एच. कॉलेज की प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी चौबे, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारियों एवं वरिष्ठ स्वयंसेवकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाइयां और शुभकामनाएं दीं। सभी ने विश्वास जताया कि अंजली इस अनुभव यात्रा से प्रेरणा लेकर आगे भी सामाजिक और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगी। अंजली का यह चयन न केवल उनके परिवार और महाविद्यालय, बल्कि पूरे बैतूल जिले के लिए गर्व का विषय है।

 

लहसुन से भरे ट्रक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

ट्रक का अगला हिस्सा जलकर हुआ खाक

बैतूल। जिले के मुलताई थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे फोरलेन पर बीती रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ग्राम खंबारा घाट के पास इंदौर से उड़ीसा की ओर जा रहे लहसुन से भरे एक आयशर ट्रक में अचानक आग लग गई। यह घटना रात के समय तब हुई, जब ट्रक ढलान वाले क्षेत्र से गुजर रहा था। अचानक ट्रक के केबिन से धुआं उठता दिखाई दिया और कुछ ही पलों में आग ने केबिन को अपनी चपेट में ले लिया।

आग लगते ही चालक और क्लीनर ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए सूझबूझ का परिचय दिया। उसने तुरंत ट्रक रोकने का प्रयास किया और बिना देर किए वाहन से छलांग लगा दी। चालक को मामूली चोटें आईं, लेकिन उसकी जान बच गई। यदि कुछ सेकंड की भी देरी होती, तो हादसा जानलेवा साबित हो सकता था। घटना के बाद चालक ने स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस और नगर पालिका को सूचना दी। सूचना मिलते ही नगर पालिका की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। लहसुन से भरे ट्रक में आग तेजी से फैल रही थी, जिससे आग पर काबू पाना चुनौतीपूर्ण हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग को नियंत्रित किया। हालांकि तब तक ट्रक का केबिन पूरी तरह जल चुका था और आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना के कारण कुछ समय के लिए भोपाल-नागपुर हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा। दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं, जिन्हें पुलिस की मदद से धीरे-धीरे सामान्य किया गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा, वहीं स्थानीय लोगों ने चालक की सूझबूझ की सराहना की। समय रहते लिया गया निर्णय एक बड़ी जनहानि और भारी नुकसान को टालने में सफल रहा।

 

 

 

पुलिस ग्राउंड में टेंट लगाने खोदे गड्ढे भरना भूले जिम्मेदार

हादसों का शिकार हो रहे खिलाड़ी, खेल प्रेमियों में नाराजगी

बैतूल। शहर के प्रमुख पुलिस परेड ग्राउंड में हाल ही में आयोजित दो बड़े सरकारी कार्यक्रमों के बाद लापरवाही सामने आई है। कार्यक्रमों के लिए लगाए गए टेंट हट तो गए, लेकिन उनके लिए खोदे गए गड्ढों को भरना जिम्मेदार विभाग भूल गया। इसका खामियाजा रोजाना यहां अभ्यास और खेल के लिए पहुंचने वाले खिलाड़ियों को भुगतना पड़ रहा है। गड्ढों के कारण खिलाड़ी गिरकर चोटिल हो रहे हैं, लेकिन जिला प्रशासन इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है। पुलिस परेड ग्राउंड बैतूल शहर का प्रमुख खेल मैदान है। सुबह और शाम के समय बड़ी संख्या में खिलाड़ी, युवा, स्कूली बच्चे और पुलिस जवान यहां दौड़, फुटबॉल, क्रिकेट समेत अन्य खेलों का अभ्यास करने पहुंचते हैं। कुछ दिन पहले यहां स्वदेशी मेला आयोजित किया गया था। इसके बाद मेडिकल कॉलेज के भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। दोनों ही बड़े सरकारी आयोजनों के लिए मैदान में बड़े-बड़े टेंट लगाए गए थे। टेंट लगाने के लिए जमीन में जगह-जगह गड्ढे खोदे गए, ताकि खंभे और सपोर्ट लगाए जा सकें।

कार्यक्रम संपन्न होने के बाद टेंट तो हटा लिए गए, लेकिन गड्ढों को समतल करने की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली। नतीजा यह है कि पूरे मैदान में जगह-जगह खुले गड्ढे बने हुए हैं। खासकर सुबह और शाम के समय जब खिलाड़ी दौड़ते हैं या अभ्यास करते हैं, तब इन गड्ढों पर ध्यान नहीं जा पाता। कई खिलाड़ियों के पैर अचानक गड्ढों में पड़ जाते हैं, जिससे वे गिरकर चोटिल हो रहे हैं। खिलाड़ियों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में कई लोग गिरकर घायल हो चुके हैं। किसी के पैर में मोच आई है तो किसी के घुटने और हाथ में चोट लगी है। बच्चों और नए खिलाड़ियों के लिए यह स्थिति और भी खतरनाक है, क्योंकि उन्हें मैदान की सतह की जानकारी कम होती है। अंधेरा होने पर या तेज दौड़ के दौरान गड्ढे नजर नहीं आते और हादसे की आशंका बड़ जाती है। खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में इस लापरवाही को लेकर नाराजगी है। उनका कहना है कि जब बड़े सरकारी आयोजन होते हैं, तब प्रशासन पूरी गंभीरता दिखाता है, लेकिन कार्यक्रम खत्म होते ही जिम्मेदारी से पल्ला झा? लिया जाता है। मैदान की मरम्मत और सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाते। यदि किसी खिलाड़ी को गंभीर चोट लग जाती है, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा, यह बड़ा सवाल है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button