Betul Samachar: जिले में अब 11 लाख 95 हजार मतदाता शेष

पूर्व में 12 लाख 95 हजार से अधिक मतदाता थे

Betul Samachar: बैतूल। जिला निर्वाचन विभाग ने मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन कर दिया है। जिले में अब 11 लाख 95 हजार 558 मतदाता रह गए हैं। वहीं 6 हजार 995 मतदाताओं को एसआईआर के दौरान नो मैपिंग में चिन्हित किया गया है। इसके अलावा 62 हजार 737 मतदाता अनुपस्थित, स्थानांतरित और रिपीट के रूप में पाए गए हैं। बताया गया कि नए 165 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिले में मतदान केंद्रों की संख्या 1758 हो गई है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी मकसूद अहमद के मुताबिक निर्वाचन आयोग के निर्देश पर यह प्रक्रिया पूरी की गई है। एसआईआर की प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं से सभी जानकारी एकत्रित करने के बाद संशोधित संख्या जारी कर दी गई। अक्टूबर माह तक पूर्व में जिले में 12 लाख 58 हजार 295 मतदाता थे। उन्होंने बताया कि एसआईआर के बाद जिले में अब 11 लाख 95 हजार 558 मतदाता शेष रह गए हैं। कुल 62 हजार 737 मतदाताओं के नाम विभिन्न कारण हटा दिए गए हैं।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button