Betul News: टिगरिया रोड पर शुभारंभ हेरिटेज फेज-2 का भव्य शुभारंभ, आश्रम निर्माण के लिए 5000 वर्गफुट भूमि दान कर भक्ति और श्रद्धा का अनुकरणीय उदाहरण किया पेश

Betul News: Grand inauguration of Heritage Phase-2 on Tigaria Road, presented an exemplary example of devotion and faith by donating 5000 sq. ft. of land for the construction of the ashram

Betul News: बैतूल। टिगरिया रोड शनिवार को आध्यात्मिकता और विकास का संगम देखने को मिला। शुभारंभ हेरिटेज फेज-2 का शुभारंभ महामंडलेश्वर योगी नवलगिरी महाराज (पंचदशनाम जूना अखाड़ा, श्रीधाम वृंदावन) के सान्निध्य में हुआ। इस अवसर पर हेरिटेज के संप्रवर्तक अबीजर हुसैन और जीवेश पंडाग्रे ने आश्रम निर्माण हेतु 5000 वर्गफुट भूमि भेंट कर भक्ति और सेवा का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।

आयोजकों ने बताया कि शुभारंभ हेरिटेज में टीएसपी अप्रूव्ड और रेरा रजिस्टर्ड आवासीय प्लॉट आसान किस्तों पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। फेस-1 की सफलता के बाद लॉन्च हुए फेस-2 को लोगों से शानदार रिस्पॉन्स मिला है।

महामंडलेश्वर योगी नवलगिरी महाराज ने इस स्थल को जाग्रत शिवभूमि बताते हुए घोषणा की कि यहां एक भव्य आश्रम बनाया जाएगा। उन्होंने कहा, “हम भी सोच रहे हैं कि यहीं बस जाएं। आप सभी भी यहां निवास करें, हम आसपास के 300 परिवारों का संरक्षण करेंगे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी ने माहौल को आध्यात्मिक रंग से सराबोर कर दिया। पूरे आयोजन में भक्ति और उत्साह का अनोखा संगम देखने को मिला।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button