Betul Ki Khabar: वीडियो: सांडों की लड़ाई का अखाड़ा बना पुलिस ग्राउंड, दहशत में सैर कर रहे लोग

Betul Ki Khabar: Video: Police ground becomes bullfighting arena, people walking around in fear

आधा घंटा चला संघर्ष, आवारा मवेशियों की घुसपैठ पर उठे सवाल

Betul Ki Khabar: बैतूल। शहर के आरक्षित पुलिस ग्राउंड में शुक्रवार शाम एक अप्रत्याशित और खतरनाक दृश्य सामने आया, जब दो सांडों के बीच जबरदस्त लड़ाई छिड़ गई। यह मंजर उस वक्त हुआ जब बड़ी संख्या में नागरिक सैर-सपाटा कर रहे थे। भारी भरकम सांडों के बीच हुई यह जंग आधे घंटे तक पूरे मैदान में जारी रही, जिससे वहां मौजूद लोग दहशत में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सांड इतने गुस्से में थे कि वे एक-दूसरे को पछाड़ने और घायल करने पर उतारू थे। उनकी जोरदार भिड़ंत के बीच कई लोग मौके से दूर हटते दिखे, तो कुछ लोग खतरनाक दृश्य को दूर से देख भयभीत हो गए। महिलाएं और बच्चे खासे डर के माहौल में आ गए।

स्थानीय रहवासी मनोज जोशी ने बताया कि सांडों की लड़ाई के दौरान माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया था। कुछ लोगों ने उन्हें अलग करने की कोशिश की, लेकिन खुद के घायल होने का खतरा बना रहा। करीब आधे घंटे बाद जब दोनों सांड थक गए, तब स्थिति सामान्य हो सकी और उन्हें मैदान से बाहर किया गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन यह घटना गंभीर सवाल जरूर खड़े करती है।

यह ग्राउंड पुलिस विभाग के लिए आरक्षित है और चारों ओर से घेराबंदी भी है, इसके बावजूद आवारा मवेशियों की घुसपैठ चिंताजनक है। स्थानीय नागरिकों की मांग है कि पुलिस विभाग को सख्त कदम उठाने चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं ना दोहराई जाएं। ग्राउंड की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ कर मवेशियों की एंट्री पूरी तरह रोकी जाए, जिससे लोग सुरक्षित रूप से सुबह-शाम की सैर कर सकें।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button