Betul News: हेमंत-डीडी ने एक ही दिन में किए करोड़ों के लोकार्पण- भूमिपूजन

Betul News: Hemant-DD inaugurated projects worth crores in a single day- Bhoomi Pujan

शीघ्र शुरू होगा नया संयुक्त तहसील कार्यालय, सोनाघाटी में नईपुलिस चौकी खुलेगी , सड़कों का भी भूमिपूजन

Betul News: बैतूल। व्यस्तता के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली मर्तबा विधायक हेमंत खंडेलवाल ने केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके के साथ रविवार को ताबड़तोड़ भूमिपूजन-लोकार्पण कर विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इन लोकार्पण और भूमिपूजन से लोगों को कहीं न कहीं सुविधाएं मिलेगी। सबसे बड़ी सुविधा संयुक्त तहसील कार्यालय के लोकार्पण के बाद लोगों के एक ही जगह सारे काम हो जाएंगे। सोनाघाटी में पुलिस चौकी खुलने से फोरलेन के हिस्से की सुरक्षा बढ़ेगी। इसके अलावा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री ने करोड़ों के विभिन्न कार्यों के लिए भूमिपूजन भी किया है।

स्थानीय विधायक हेमंत खंडेलवाल के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद उनके प्रदेश भर में लगातार दौरे चल रहे हैं। पिछले 20 दिनों से वे बैतूल को अधिक समय नहीं दे पाए, लेकिन रविवार सुबह जबलपुर प्रवास से लौटते ही पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ विभिन्न विकास कार्यों के लिए लोकार्पण और भूमिपूजन कर लोगों को सुविधाएं देने का प्रयास किया है। रविवार सुबह से ही हेमंत ने केंद्रीय मंत्री और अन्य जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर दोपहर तक कई भूमिपूजन और लोकार्पण किए। इसके बाद सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता की।

6.40 करोड़ से नए संयुक्त तहसील भवन का शुभारंभ

जिले में 6 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित संयुक्त तहसील भवन का लोकार्पण केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके एवं प्रदेश अध्यक्ष और विधायक हेमंत खंडेलवाल के कर कमलों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर दोनों जनप्रतिनिधियों ने नवीन भवन में स्थापित कार्यालयों का अवलोकन कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। नवनिर्मित भवन से आमजन को राजस्व सेवाओं का त्वरित और सुगम लाभ मिलेगा।

लोकार्पण समारोह में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष एवं राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त मोहन नागर, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार, उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, नगर पालिका अध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर, सुधाकर पवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी, पुलिस अधीक्षक निश्चल एन झारिया, एसडीएम मकसूद अहमद, तहसीलदार गोवर्धन पाठे समेत अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सोनाघाटी में चौकी खुलने से मिलेगी राहत

इधर रविवार को ही ग्राम पंचायत कढ़ाई सोनाघाटी में केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री दुर्गादास उइके और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने विधिवत पूजन-अर्चन कर भूमि पूजन संपन्न कराया। काफी समय से सोनाघाटी क्षेत्र में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के दृष्टिकोण से पुलिस चौकी की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सतत प्रयासों से यह बहुप्रतीक्षित सौगात अब क्षेत्रवासियों को प्राप्त हुई है।

इस अवसर पर जि़ला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार, उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, नगर पालिका अध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर, जिला योजना समिति के सदस्य सुधाकर पवार सहित अनेक जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी, पुलिस अधीक्षक निश्चल एन झरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी सहित पुलिस विभाग का स्टाफ मौजूद रहा।

जवाहर वार्ड में बनेगी 2 करोड़ की सड़क, इंदिरा वार्ड में भी सौगात

केंद्रीय मंत्री उइके और विधायक खंडेलवाल ने रविवार को सतपाल आश्रम से मुख्य मार्ग तक बनने वाली 92 लाख की सीसी सड़क, नाली निर्माण और अन्य कार्यों के लिए भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने सतपाल आश्रम पहुंचकर गुरुओं का सम्मान भी किया। इसके बाद जवाहर वार्ड में तांगा स्टैंड से बाबू चौक तक 1.88 करोड़ की लागत से सीसी रोड़, आरसीसी कवर्ड नाली, रोड डिवाइडर, पाथवे, सेंट्रल लाइटिंग के लिए भूमिपूजन किया।

यह सड़क बनने से व्यवसायिक क्षेत्र के व्यापारी और आम लोगों को भी सुविधाएं मिलेगी। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष सुधाकर पवार, नपा अध्यक्ष पार्वती बारस्कर, उपाध्यक्ष महेश राठौर, क्षेत्रीय पार्षद विकास प्रधान, पं कांत दीक्षित, श्रीचंद हिरानी, अतीत पवार, दीपू सलूजा, मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, विक्रम वैध समेत कुशकुंज अरोरा, महेश्वर चंदेल, अंशुल मिश्रा समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button