CM Helpline Top Rank : सीएम हेल्पलाइन के निराकरण में बैतूल नपा एमपी में टॉप पर, नए सीएमओ ने दो माह के कार्यकाल में ही दिलाई बड़ी उपलब्धि
CM Helpline Top Rank: Betul Napa tops in MP in CM Metropolitan's Association, New Delhi achieved big achievement in just two months of study


CM Helpline Top Rank : बैतूल। यदि काम करने का जज्बा और जुनून हो तो हर काम आसान हो जाता है। यह बात बैतूल नगरपालिका के नवागत सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया पर सटीक बैठती है। उन्हें बैतूल में पदभार ग्रहण करने को अभी दो माह का समय भी पूरा नहीं हुआ है और बैतूल नगरपालिका को बड़ी उपलब्धि हासिल हो गई है। दरअसल नगरीय निकाय एवं आवास विभाग द्वारा हर माह मुख्यमंत्री हेल्पलाइन निराकरण की सूची जारी की जाती है। निराकरण में टॉप रहने वाले निकायों का उल्लेख भी किया जाता है। इस माह बैतूल नपा ने पूरे एमपी की सभी निकायों में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन निराकरण में टॉप किया है। यह उपलब्धि कहीं न कहीं सीएमओ के अथक प्रयास और टीम की ओर इशारा करती है।
छतरपुर जैसे बड़े जिले में रहकर सीएमओ भदौरिया ने अपनी कार्यप्रणाली से लोगोंं का दिल जीता था। यही वजह है कि जब तीन वर्ष होने के बाद उनका तबादला हो रहा था, तब क्षेत्र के जनप्रतिनिधि उन्हें बाहर भेजने के जरा भी पक्ष में नहीं थे। हालांकि बैतूल के जन प्रतिनिधियों के प्रयासों से ऊर्जावान सीएमओ को यहां पदस्थ करने में सफलता मिल गई। उनके पदस्थ होने के बाद से जिस तरह से नपा में टीम वर्क देखा जा रहा है। इसका पूरी नपा को फायदा मिल रहा है। करीब दो माह के कार्यकाल में शायद ही ऐसा अधिकारी और कर्मचारी हो, जिसने सीएमओ भदौरिया के कामकाज की आलोचना की हो। सभी को साथ लेकर चलने का ही परिणाम है कि नगरपालिका में टीम वर्क से काफी बेहतर काम हो रहे हैं।
CM Helpline Top Rank : सीएम हेल्पलाइन में बेहतर परफार्मेंस
सामान्य प्रशासन शाखा द्वारा सीएम हेल्पलाइन का कामकाज देखा जाता है। यहां पर पदस्थ लिपिक रवि कृष्ण दुबे ने सीएमओ के मार्गदर्शन में जिस तरह बेहतर काम किया है, दूसरे कर्मचारी भी इससे सीख ले सकते हैं। दरअसल सीएम हेल्पलाइन का निराकरण सीएमओ की कार्ययोजनाओं में सबसे पहले थे। लिहाजा उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद सीएम हेल्पलाइन के निराकरण को प्राथमिकता से निपटाने का लक्ष्य दिया। नतीजा यह निकला कि इस माह नगरीय निकाय एवं आवास विभाग ने जो सूची जारी की है। उसमें बैतूल नपा पूरे एमपी में अव्वल स्थान मिला है। अगस्त माह में बैतूल नपा को 379 शिकायतें प्राप्त हुई थी। अगस्त माह के परिणाम में बैतूल नगरपालिका ने 91.91 प्रतिशत हेल्पलाइन का प्रकरणों निराकरण का पूरे एमपी मेें रिकार्ड बना डाला। श्योपुर नगरपालिका 88.66, सीहोर नगरपालिका 88.47 प्रतिशत के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। सबसे बड़ी बात यह है कि बैतूल नगरपालिका ने टॉप में रहने के बाद कई नगर निगमों को भी पछाड़ दिया है।
CM Helpline Top Rank : टीम वर्क से काम पहली प्राथमिकता: सीएमओ
सीएमओ भदौरिया ने सांझवीर टाईम्स को बताया कि सीएम हेल्पलाइन का समय पर निराकरण उनकी पहली प्राथमिकता में था। उन्होंने बताया कि शासन के आदेशों का पालन करना ही लक्ष्य निर्धारित किया है। इसलिए पदभार ग्रहण करने के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों को टीम वर्क और सकारात्मक परिणाम के साथ एक अच्छे माहौल में काम करने के लिए कहा था। बैतूल नपा के कर्मचारियों ने सहयोग किया। सभी जनप्रतिनिधियों का सम्मान करते हुए उनकी समस्याओं का निराकरण करने और शासन की योजनाओं का क्रिन्यावन करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।




