Betul Samachar: स्वास्थ्य विभाग में निलंबित कर्मचारी का भी हो गया तबादला

Betul News: Suspended employee in health department also transferred

भारी भरकम तबादला सूची जारी, कई विवादित कर्मचारी भी इधर से उधर

Betul Samachar: बैतूल। स्वास्थ्य विभाग की आखिर भारी भरकम तबादला सूची जा रही हो गई है। इस सूची में कुछ निलंबित कर्मचारियों का भी तबादला कर दिया गया है तो विवादित कर्मचारियों को जिला मुख्यालय पदस्थ कर दिया गया है। इसकी संभावना पूर्व में ही दिखाई दे रही थी, लेकिन संबंधित लिपिक ने अधिकारियों की मंशा पर पानी फेर दिया। बताया जाता है कि विवादित सूची को लेकर नए सीएमएचओ को भी शिकायत की जा रही है।

इस सूची में सहायक ग्रेड-3 हिमांशु को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिरापाटला पदस्थ किया गया है, जबकि उन्हें निलंबित किया जा चुका है। उनके स्थान पर विवादित और लोकायुक्त की कार्रवाई में रिश्वत लेते पकड़ाए अखिलेश मालवीय को बैतूल पदस्थ किया है। कुल 47 कर्मचारियों को सूची में इधर से उधर किया गया है।

स्थानांतरित कर्मचारियों में धर्मिला राजपूत नर्सिंग ऑफिसर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लापाझिरी से मोटा भीमपुर, सिद्धार्थ खातरकर रेडियोग्राफर सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सेहरा से प्रभातपट्टन, एएनएम ओम प्रभा यादव उप स्वास्थ्य केन्द्र जामगांव से सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खेड़ीसांवलीगढ़, हिमांशु कुमरे सहायक ग्रेड-3 जिला चिकित्सालय बैतूल से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चिरापाटला, भानू प्रजापति डे्रसर ग्रेड-2 झल्लार से सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सेहरा, अनिता उईके एएनएम सिवनपाठ घोड़ाडोंगरी से उपस्वास्थ्य केन्द्र काबरा भीमपुर, कल्पना पिंजारे नर्सिंग ऑफिसर रोंढ़ा से प्रा.स्वा.के. खामला भैंसदेही, श्यामकिशोर धुर्वे एमपीडब्ल्यू

उपस्वास्थ्य केन्द्र रातामाटी से उपस्वास्थ्य केन्द्र झापल, सुमित्रा धुर्वे एएनएम रातामाटी से बक्का भीमपुर, श्रुति वरूण नर्सिंग ऑफिसर विनोबा नगर बैतूल से आमला, फूलवंती परते एएनएम माझरी प्रभातपट्टन से उपस्वास्थ्य केन्द्र सेहरा, वंदना गुजरे नर्सिंग ऑफिसर प्रभातपट्टन से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रोंढ़ा, कविता झरबडे नर्सिंग ऑफिसर चिचोली से बैतूल, सीमा तिवारी नर्सिंग ऑफिसर आमला-भैंसदेही सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भैंसदेही, अलका पाल नर्सिंग ऑफिसर, भीमपुर से जिला चिकित्सालय बैतूल, अनुसुईया चौरिया नर्सिंग ऑफिसर बेलकुंड आठनेर से बैतूल, शशीकला भादे एएनएम पोहर मुलातई से चांदबेहड़ा सेहरा, दीपाली जैन एएनएम सेलगांव बारव्ही से उपस्वास्थ्य केन्द्र सेहरा, छाया हुरमाड़े नर्सिंग ऑफिसर डाबरी शाहपुर से खेड़ी सांवलीगढ़, रेखा धुर्वे एएनएम चिचंडा प्रभातपट्टन से चिल्कापुर भैंसदेही, कमलेश सातनकर सहायक ग्रेड-2 सीएमएचओ कार्यालय से सिविल सर्जन कार्यालय बैतूल, तरूणा माकोड़े नर्सिंग ऑफिसर सांवलमेंढ़ा भैंसदेही से खेड़ी सांवलीगढ़, वनिता उबनारे नर्सिंग ऑफिसर अमरावतीघाट से खेड़ी सांवलीगढ़, मनीषा बनकर नर्सिंग ऑफिसर भैंसदेही से जिला चिकित्सालय बैतूल, ममता पाटिल नर्सिंग ऑफिसर पाढर से विनोबा नगर बैतूल, दीपा झरबड़े नर्सिंग ऑफिसर मोरखा आमला से सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आमला, ब्रजलता खंडाग्रे भैंसदेही से जिला चिकित्सालय बैतूल, नरेश झरबड़े फार्मसिस्ट ग्रेड-2 भीमपुर से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हिरापुर, शंशीकांत झाटव रेडियोग्राफर प्रभातपट्टन से जिला चिकित्सालय बैतूल, प्रमोद चौहान सहा. ग्रेड-3 मोहटा भीमपुर से सीएमएचओ कार्यालय बैतूल, प्रतिमा बोरवन नर्सिंग ऑफिसर शाहपुर से भैंसदेही, वंदना धाड़से एएनएम सातकुंड आठनेर से बाकूड़ आठनेर, लीलावती सिरसाम एएनएम चूनाहजूरी से मंडई बुर्जूग सेहरा, तरूणा गायकी नर्सिंग ऑफिसर बैतूल बाजार से चिरापाटला चिचोली, भीष्म भोपते, वार्ड बॉय शाहपुर से सेहरा, रेणुका मिसर नर्सिंग ऑफिसर जिला चिकित्सालय से भीमपुर, प्रेमलता डडोरे, नर्सिंग ऑफिसर, जिला चिकित्सालय से डाबरी शाहपुर, कविता पारखे नर्सिंग ऑफिसर जिला चिकित्सालय से सांवलमेंढ़ा भैंसदेही, उषा इंगले नर्सिंग ऑफिसर जिला चिकित्सालय से चिचोली, अमित राजलश रेडियोग्राफर जिला चिकित्साल से सेहरा, संध्या पद्माकर नर्सिंग ऑफिसर प्रभातपट्टन से अमरावती घाट, सुशीला यादव एएनएम सेहरा से चोहटा भीमपुर, पूजा धुर्वे नर्सिंग ऑफिसर जिला चिकित्सालय से शाहपुर, प्रमिला सूर्यवंशी नर्सिंग ऑफिसर जिला चिकित्सालय से भीमपुर, गंगा बिहारे नर्सिंग ऑफिसर जिला चिकित्सालय से प्रभातपट्टन, प्रतिभा निंबूलकर सहायक ग्रेड- 2 सिविल सर्जन कार्यालय से सीएमएचओ कार्यालय, लता कवड़कर एएनएम मंडई बुर्जूग से तारा शाहपुर, रीना ईवने एएनएम तारा शाहपुर से सेलगांव सेहरा, रश्मि सिसोदिया नर्सिंग ऑफिसर हिडली आठनेर से खेड़ी सांवलीगढ़, कीर्ति पंवार मोहटा भीमपुर से खेड़ी सांवलीगढ़, बिंदेश्वरी हजारे नर्सिंग ऑफिसर चिरापटला से लापाझिरी सेहरा, प्रांजू वागद्रे नर्सिंग ऑफिसर भैंसदेही से खेड़ीसांवलीगढ़, अर्चना दवंडे नर्सिंग ऑफिसर शाहपुर से जिला चिकित्सालय बैतूल, प्रतिमा राजपूत नर्सिंग ऑफिसर भैंसदेही से जिला चिकित्सालय, निर्मला बोड़खे एएनएम चोहटा भीमपुर से सेमझिरा मुलताई, सुरता नर्रे एएनएम कुप्पा शाहपुर से हांडिपानी शाहपुर, सुनिता उबनारे एएनएम घाट बिरोली से चौथिया मुलताई, अर्चना दीन नर्सिंग ऑफिसर भीमपुर से पाढर, लता फेन्ड्रा एएनएम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घोड़ाडोंगरी से रानीपुर, सुनील द्विवेदी फार्मेसिस्ट ग्रेड-2 भैंसदेही से सेहरा, अशोक हरसुले मलेरिया निरीक्षण आमला से सेहरा, मनीष श्रीवास चिखलीमाल घोड़ाडोंगरी से मलेरिया कार्यालय बैतूल, राकेश सोनी एमपीडब्ल्यू आलमपुर चिचोली से खड़ला सेहरा, संदीप उईके एमपीडब्ल्यू अक्कलवाड़ी आठनेर से खामापुर भीमपुर, अखलेश मालवीय सहायक ग्रेड-3 चिरापाटला चिचोली से सिविल सर्जन कार्यालय बैतूल, रंजना खोबरागड़े नर्सिंग ऑफिसर भीमपुर से जिला चिकित्सालय, इमरान खान रेडियोग्राफर झल्लार भैंसदेही से शाहपुर, रितेश चौधरी वार्ड बॉय जिला चिकित्सालय से खेड़ीसांवलीगढ़, सोनू विजयकर नर्सिंग ऑफिसर आमला से भैंसदेही, शारदा मालवीय संगणक मुलताई से भैंसदेही पदस्थ किए गए हैं।

इनका कहना…..

मुझे जॉइन किए हुए 2 दिन ही हुए है। पुराने सीएमएचओ के कार्यकाल में यह तबादला आदेश जारी हुए है। यदि निलंबित कर्मचारी का भी तबादला आदेश जारी हुआ है तो इसे गम्भीरता से दिखाएंगे और जांच भी कराई जाएगी।

डॉ मनोज हुरमाड़े, सीएमएचओ, बैतूल।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button