Betul News: शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने नगर परिषद अध्यक्ष के भतीजे को बेरहमी से पीटा, बोलेरो से अपहरण कर बगडोना ले जाकर फिर किया हमला

Betul News: The liquor shop employees brutally beat up the city council president's nephew, kidnapped him in a Bolero and took him to Bagdona and attacked him again

एट्रोसिटी व अपहरण की धाराएं बढ़ाने की मांग, ठेकेदार पर भी मामला दर्ज करने की मांग उठी

Betul News: घोड़ाडोंगरी (विनोद पातरिया)। घोड़ाडोंगरी स्थित शराब दुकान पर एमआरपी से अधिक मूल्य पर शराब बिक्री को लेकर विवादों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला शुक्रवार रात का है, जब नगर परिषद अध्यक्ष मीरावती नंदकिशोर उइके के भतीजे निकेश उइके के साथ शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने जमकर मारपीट की और फिर बोलेरो वाहन से अपहरण कर उन्हें बगडोना ले जाकर एक कमरे में बंद कर बुरी तरह पीटा।

इस घटना को लेकर पाथाखेड़ा पुलिस चौकी में मामला दर्ज किया गया है, लेकिन पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने अधूरी एफआईआर दर्ज की है और गंभीर धाराओं जैसे अपहरण व एट्रोसिटी एक्ट को शामिल नहीं किया गया है। इसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी प्रभारी आम्रपाली डाहत को ज्ञापन सौंपा और सभी आरोपियों पर सख्त धाराओं में मामला दर्ज करने की मांग की।

पीड़ित निकेश उइके ने बताया कि वह अपने जीजा को लेने रेलवे गेट गया था, उसी दौरान शराब दुकान पर ठेकेदार के कर्मचारियों और कुछ अन्य लोगों के बीच विवाद चल रहा था। उन्होंने जब बीच-बचाव करने की कोशिश की तो कर्मचारियों ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। बोलेरो की बोनट पर खींचकर भी पीटा गया और फिर जबरन गाड़ी में बैठाकर बगडोना ले जाया गया, जहां एक कमरे में बंद कर फिर से मारपीट की गई। बाद में उन्हें पाथाखेड़ा पुलिस चौकी ले जाकर कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर भी कराए गए।

नगर परिषद अध्यक्ष मीरावती उइके ने आरोप लगाया कि पुलिस ने ठेकेदार के कर्मचारियों को बचाने का प्रयास किया है। उन्होंने ठेकेदार पर भी मामला दर्ज करने की मांग की है।

इस मामले में चौकी प्रभारी आम्रपाली डाहत ने बताया कि आरोपी मनीष शिवहरे सहित अन्य के विरुद्ध मारपीट व अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही अपहरण और एट्रोसिटी की धाराएं भी जोड़ी जाएंगी।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button