Betul News: विधायक के अल्टीमेट बेअसर: दो दर्जन ठेकेदारों ने शुरू नहीं किया काम

Betul News: MLA's ultimate ineffective: two dozen contractors did not start work

नपा का अंतिम सूचना पत्र बना मजाक, राशि राजसात होने और न ही ब्लैक लिस्टेड करने से डर रहे ठेकेदार

Betul News: बैतूल। इससे बड़ी विडंबना क्या हो सकती है कि शहर में निर्माण कार्यों की डेडलाइन को लेकर खुद विधायक हेमंत खंडेलवाल को अधिकारियों और ठेकेदारों की बैठक लेकर समझाइश देना पड़ा। इसके बावजूद दो दर्जन से अधिक ठेकेदार ऐसे हैं, जिन्हें विधायक के निर्देशों से कोई सरोकार नहीं है। डेढ़ माह पहले हुई बैठक में सभी ठेकेदारों को 30 जून तक काम पूरा करने की हिदायत दी थी, लेकिन अधिकांश ठेकेदारों का इस पर असर नहीं हुआ। नगरपालिका ने इन्हें एक बार नोटिस जारी कर ब्लैक लिस्टेड करने और अमानत राशि राजसात करने की चेतावनी दी है। इसके बावजूद ठेकेदारों ने काम शुरू नहीं किया है। अब नगरपालिका दूसरा नोटिस जारी करने के बाद सभी को स्थाई रूप से ब्लैक लिस्टेड करने की तैयारी कर रही है।

शहर में निर्माण कार्य की सुस्त रफ्तार से पार्षद और जनप्रतिनिधि खासे नाराज है। उन्होंने अपनी पीढ़ा विधायक हेमंत खंडेलवाल को बताई। विधायक ने बाल मंदिर सभागृह में सभी ठेकेदारों और निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों की बैठक लेकर मैराथन चर्चा की थी। बैठक में निर्णय लिया गया था कि सभी ठेकेदार आगामी 30 जून तक हर हाल में अपने काम पूरा कर लेंगे। इसमें जो भी कठिनाई आती है तो सीएमओ और सब इंजीनियरों से चर्चा की जाएगी। इस दौरान ठेकेदारों ने भी अपनी समस्या से विधयाक को अवगत कराया था। इसके समाधान के भी निर्देश दिए गए थे। चूंकि बैठक सौहाद्र वातावरण में संपन्न हुई थी, इसलिए उम्मीद की जा रही थी कि बचे हुए निर्माण कार्यों में गति आएगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका और ठेकेदार एक बार फिर तथाकथित एकजुटता का प्रदर्शन कर निर्माण कार्य करने से परहेज कर रहे हैं।

इन ठेकेदारों को जारी किया नोटिस

नगरपािलका से मिली जानकारी के अनुसार नगरपालिका ने सबसे पहले 5 मई को अंतिम स्मरण पत्र जारी करते हुए 26 अप्रैल को विधायक के साथ हुई बैठक का हवाला देकर निर्माण कार्य समय पर पूरा करने की हिदायत दी थी। अंतिम सूचना पत्र देकर ठेकेदारों को आगाह किया है कि तीन दिन के भीतर परफार्मेंस गारंटी की राशि जमा कर काम निष्पादित किया जाना सुनिश्चित करें। अन्यथा अमानत राशि राजसात की जाकर ब्लैक लिस्टेड किया जाएगा।

जिन ठेकेदारों को नोटिस दिया है, इनमे भगतसिंह वार्ड में पेविंग ब्लाक का काम न करने पर राय कंस्ट्रक्शन पटेल वार्ड में सीसी रोड निर्माण के लिए भारत कंस्ट्रक्शन, विनोबा वार्ड में पेविंग ब्लाक के लिए आउटसोर्सिंग सर्विसेस, पटेल पाटेल में शारदा कंस्ट्रक्शन, शिवाजी वार्ड में ह्यूमन पाइप, आरसीसी चेंबर के लिए शशिकांत पाल, नंदी चौक गंज पर रिक्त भूमि पर पेविंग ब्लाक के लिए परी इलेक्ट्रानिक्स, विनोबा वार्ड में आरसीसी नाली निर्माण के लिए हारोड़े कंस्ट्रक्शन , किदवई वार्ड में डब्ल्यूबीएम रोड के लिए श्रीजी सूर्या कंस्ट्रक्शन, भगत सिंह वार्ड में सीसी वेएरेशन कोटिंग के लिए सरस्वती कंट्रक्शन, पटेल वार्ड में आरसी नाली के लिए राय कंस्ट्रक्शन, विनोबा वार्ड में सीसी नाली के लिए समीर खान, राजेंद्र वार्ड में आरसीसी नाली के लिए अरिहंत ट्रेडिंग नर्मदापुरम, अर्जुन वार्ड में नाली के लिए लक्ष्मी ट्रेडर्स, विनोबा वार्ड में पेविंग ब्लाक और आरसीसी चेंबर के लिए सांई कंस्ट्रक्शन, गणेश वार्ड में आरसीसी नाली निर्माण के लिए एक्वीरा कंस्ट्रक्शन, टैगोर वार्ड में आरसीसी नाली के लिए भारत कंस्ट्रक्शन, विनोबा वार्ड में सीसी सड़क के लिए हारोड़े कंस्स्ट्रक्शन, चंद्रशेखर वार्ड में सीसी वेयरिंग कोट के लिए साहू कंस्ट्रक्शन, जवाहर वार्ड में सीसी, आरसीसी नाली और सीसी सड़क के लिए सूर्या कंस्ट्रक्शन को नोटिस थमाया है।

ब्लैक लिस्ट किया तो नपा में ठेकेदारों का पड़ेगा टोटा

विधायक की नाराजगी के बाद नगरपालिका काम न शुरू करने वाले ठेकेदारों को थोकबंद नोटिस जारी कर चुकी है। इसके बाद भी इनमें से अधिकांश ठेकेदारों ने काम शुरू करने रूचि नहीं दिखाई। इसके बाद नपा एक और नोटिस जारी कर रही है। इसके बाद नपा सभी को थोक में ब्लैक लिस्टेड करने की तैयारी कर रही है। जानकार बताते हैं कि नपा यदि इतने ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टेड करती है तो नपा के पास ठेकदारों का टोटा पड़ जाएगा। प्रयास यह किए जा रहे हैं कि ठेकदार काम शुरू कर दें, जिसे सांप भी मर जाए और लाठी भी न टूटे।

इनका कहना..

ठेकेदारों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। इसके बावजूद काम शुरू न करने की शिकायतें मिली है। इन ठेकदेारों को फिर से नोटिस जारी किए जा रह हैं। इसके बद उन्हें ब्लैक लिस्टेड कर दिया जाएगा।

सतीष मटसेनिया, सीएमओ, नपा बैतूल

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button