Betul Ki khabar: सीसीटीवी कैमरे से लैस होगा पूरा अस्पताल

Betul's news: The entire hospital will be equipped with CCTV cameras

लापरवाह स्टाफ और अस्पताल में विवाद करने वालों की खैर नहीं

Betul Ki khabar: बैतूल। जिला अस्पताल में आए दिनों विवादों की स्थिति निर्मित होती है। ऐसी स्थिति में दोनों पक्ष द्वारा अपनी अपनी समस्या को रखा जाता है, लेकिन अधिकारियों को कौन सही और कौन गलत के तहत तक पहुंचने में दिक्कतें होती हैं। इन समस्याओं से निजात पाने के लिए अब जिला प्रशासन द्वारा पूरे अस्पताल को सीसीटीवी कैमरे से लैस करने की तैयारी कर ली है। कैमरों की मदद से हर हरकत पर पैनी नजर रखी जा सकेगी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिला अस्पताल के सभी वार्डों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों के माध्यम से पूरे अस्पताल पर बारिकी से निगरानी रखी जाएगी। कोई भी घटना होती है तो इसकी सही जानकारी सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से नजर रखी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि जिला अस्पताल में अधिकतर मामले यह सामने आते हैं कि अस्पताल स्टाफ द्वारा इलाज में लापरवाही बरती गई, जिसके कारण मरीज की जान चली गई। मरीज को उपचार भी नहीं मिला। वहीं अस्पताल स्टाफ द्वारा भी कई बार शिकायत की जाती है कि मरीज के परिजनों द्वारा उनके साथ अभद्रता की जाती है।

सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से इन विवादों पर भी अंकुश लगेगा। विवाद होने की स्थिति में स्पष्ट हो जाएगा कि गलती अस्पताल स्टाफ की है या फिर मरीज के साथ आए परिजनों की। जल्द ही पूरा अस्पताल सीसीटीवी कैमरे से लैस हो जाएगा। खास बात यह है कि सीसीटीवी कैमरे नाइट विजन के भी लगाए गए हैं, ताकि रात के समय की तस्वीर भी स्पष्ट दिखेगी। सीसीटीवी कैमरे लगाते समय अस्पताल की प्राइवेसी को भी ध्यान में रखा जाएगा। केवल उन्हीं स्थानों पर कैमरे लगाए जाएंगे, जहां कैमरे लगाने की आवश्यकता है। किसी भी विवाद की स्थिति में कैमरे की मदद से आरोपियों तक पहुंचा जा सकेगा। कई बार अस्पताल में छोटी मोटी चोरी की घटनाएं भी हो चुकी है। सीसीटीवी कैमरे से ऐसी घटनाओं पर भी पैनी नजर रखी जाएगी।

महिला आयोग ने भी कैमरे लगाए के दिए निर्देश

जानकारी के मुताबिक जिला अस्पताल में महिला स्टाफ की सुरक्षा को देखते हुए महिला आयोग ने भी जिला अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में अस्पताल प्रशासन पत्र लिखा है। महिला आयोग के निर्देश और महिला स्टाफ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अस्पताल प्रशासन द्वारा सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि कैमरे केवल सुरक्षा की दृष्टि से लगाए जा रहे हैं।

कैमरे लगाते समय प्राइवेसी का भी ध्यान रखा जाएगा। गाइडलाइन के अनुसार ही अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। ज्ञात हो कि कोलकाता में नर्स के साथ हुई घटना के बाद से अस्पताल महिला स्टाफ में भय बना रहता है। महिला स्टाफ को सुरक्षा देने के लिहाज से भी कैमरे महत्वपूर्ण हो जाते हैं। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि महिला आयोग द्वारा जारी किए गए पत्र का पालन करते हुए कैमरे लगाने का काम किया जाएगा।

इनका कहना…

पूरे अस्पताल में कैमरे लगाए जाएंगे। कैमरे लगने से आए दिनों जो विवाद की घटनाएं सामने आती है। जिसके संबंध में सच सामने आएगा। महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए महिला आयोग ने भी कैमरे लगाने के लिए पत्र लिखा है। कैमरे लगाते समय प्राइवेसी का भी ध्यान रखा जाएगा।

डॉ रानू वर्मा, आरएमओ, जिला अस्पताल बैतूल

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button