Betul News: घोड़ाडोंगरी मंडल अध्यक्ष पद पर महतो हो सकते हैं रिपीट, महिला में नेहा तो युवा में सिद्धार्थ की लग सकती है लॉटरी
Betul News: Mahato may repeat for the post of Ghoradongri Mandal President, Neha among women and Siddharth among youth may get lottery.

Betul News: घोड़ाडोंगरी (विनोद पातरिया)। भाजपा मंडल घोड़ाडोंगरी के नए अध्यक्ष पद के लिए रायसुमारी लगभग हो चुकी है। ऐसे में तीन नाम मुख्य रूप से घोड़ाडोंगरी मंडल अध्यक्ष पद के लिए सामने आ रहे हैं। कई कार्यकर्ता वर्तमान मंडल अध्यक्ष राजेश महतो को दोबारा अध्यक्ष बनने के पक्ष में दिखाई दे रहे हैं। वहीं जिले में दो मंडलों में महिलाओं को अधिक बनाने की गाइडलाइन आने के बाद नेहा उईके का नाम तेजी से उभर कर सामने आया है। आदिवासी वर्ग से होने और राजनीतिक परिवार एवं पार्षद होने के कारण नेहा की दावेदारी भी मजबूत मानी जा रही है। इसके साथ ही अनुसूचित जाति वर्ग से आने वाले युवा सिद्धार्थ बिहारे मंडल अध्यक्ष के भी मुख्य दावेदारों में शामिल। इसके साथ ही आभाष मिश्रा, गगन अग्रवाल, विकास सोनी, दीपक उईके के दावेदारों में नाम भी शामिल है।
राजेश महतो हो सकते हैं रिपीट
वर्तमान भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश महतो के दोबारा मंडल अध्यक्ष बनने की संभावना जताई जा रही है। मंडल अध्यक्ष राजेश महतो कार्यकाल मिला जुला रहा है। विधानसभा चुनाव में जीत तो नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के चुनाव में भाजपा को हार मिली है। लेकिन कई भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उन्हें दोबारा मंडल अध्यक्ष बनाने के पक्ष में नजर आ रहे हैं। राजेश महतो 2019 से मंडल अध्यक्ष है।
घोड़ाडोंगरी महिला के लिए आरक्षित हुई तो नेहा बनेगी अध्यक्ष
भाजपा की नई गाइडलाइन के अनुसार जिले में दो भाजपा मंडलों में महिला मंडल अध्यक्ष नियुक्त की जाएगी ऐसे में यदि घोड़ाडोंगरी को महिलाओं के लिए आरक्षित किया जाता है तो आदिवासी वर्ग की नेहा उईके का मंडल अध्यक्ष बनना लगभग तय है। वर्तमान में नगर परिषद घोड़ाडोंगरी की भाजपा की इकलौती महिला पार्षद है। नगर परिषद में विपक्ष में के नेता के तौर पर जनता की आवाज बुलन्द कर रही है साथ ही उच्च शिक्षित होने से अधिकारी वर्ग में अपनी बात रखने में माहिर.।
संगठन में लगातार बूथ स्तर से लेकर कई कार्यक्रमों में प्रभारी का दायित्व निभा रही है। पारिवारिक पृष्ठभूमि काफी मजबूत ससुर रामजीलाल उइके पूर्व संसदीय सचिव रह चुके है भाजपा के संस्थापक सदस्य के रूप में पहचान साथ ही सास गीता उइके घोड़ाडोंगरी की सरपंच ,जनपद अध्यक्ष और विधायक रह चुकी है और इनके पति दीपक उइके वर्तमान में प्रदेश मंत्री है नेहा उइके की छवि व्यवहारिक मानी जाती है जो उनके लिये काफी मजबूत दावेदार के रूप में निकल के सामने आ रही है।
युवाओं की पहली पंसद बने सिद्धार्थ बिहारे
भाजपा युवा मोर्चा घोड़ाडोंगरी के मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ बिहारे भाजपा मंडल अध्यक्ष के प्रमुख दावेदारों में शामिल है। वर्तमान में घोड़ाडोंगरी की राजनीति में सिद्धार्थ बिहारे की पकड़ मजबूत मानी जा रही है। वही युवा वर्ग भी सिद्धार्थ बिहारे को भाजपा मंडल अध्यक्ष बनने के पक्ष में है। भाजपा में युवा मोर्चा में नगर अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष एवं जिले में भी पदाधिकारी रह चुके सिद्धार्थ बिहारे जिले के वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी के साथ ही घोड़ाडोंगरी पदाधिकारी की भी पसंद बताए जा रही है।



