Betul Ki Khabar: पहले बनेगी नाली, फिर बनेगी सड़क

Betul Ki Khabar: First the drain will be built, then the road will be built

थाना रोड की वाईट टापिंग सड़क निर्माण में तब्दीली, प्रधानमंत्री सड़क परियोजना के अधिकारी करेंगे जांच

Betul Ki Khabar: बैतूल। थाना रोड पर वाईट टापिंग सड़क निर्माण से पहले नाली का निर्माण किए जाने की जानकारी सामने आई है। सड़क बनने के बाद नाली निर्माण करने में दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसके लिए सड़क निर्माण कार्य में बदलाव किया गया है। अब पहले नाली का निर्माण किया जाएगा, जिससे जल निकासी की समस्या का समाधान हो सके। इधर वार्डों में जो डामर की सड़कें बनाई जा रही उन सड़कों की गुणवत्ता की जांच के लिए सैम्पल लिए गए हैं। यह काम प्रधानमंत्री सड़क परियोजना से जुड़े इंजीनियरों को सौंपा गया है।

लल्ली चौक से कोतवाली चौराहे तक बनानी है सड़क

दरअसल लल्ली चौक से कोतवाली तक लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई जानी है। करीब ढाई करोड़ की लॉगत से यह सड़क नई तकनीक वाइट टापिंग से बनाई जानी है। सड़क निर्माण के टेंडर होने और ड्राइंग डिजाइन सहित सड़क के बेस का परीक्षण भी कर लिया गया है। लेकिन दिक्कत यह आ रही है कि, 500 मीटर की सड़क के आजू बाजू ड्रेनेज पूरी तरह गायब है। विधायक हेमन्त खण्डेलवाल की पहल पर यहां ड्रेनेज के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया था।

हालांकि पेट्रोल पंप से नाली निर्माण का काम शुरू कर दिया गया है। ठेकेदार को पेट्रोल पंप से कोतवाली थाने तक दोनो तरफ( ड्रेनेज)नाली का निर्माण करना है। लिहाजा अब इस सड़क पर पहले नाली बनेगी फिर सड़क बनाई जाएगी। लेकिन बारिश के पहले नाली और सड़क दोनो तैयार हो जाए इसकी संभावना कम ही है। हालांकि लोक निर्माण विभाग के अधिकारीयों ने सड़क निर्माण की पूरी तैयारी कर ली है। अधिकारियों का कहना है कि, नाली निर्माण की जगह छोड़कर सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसमें विलंब का कोई सवाल ही नहीं है।

जांच के लिए डामर सड़क के लिए सैम्पल

इधर नपा द्वारा शहर के कई वार्डों में सड़कों का डामरीकरण कराया जा रहा है। सडको की गुणवत्ता को लेकर शिकायते मिलने के बाद बनाई जा चुकी सड़कों की जांच कराई जा रही है। जानकारी मिली है कि शुक्रवार शाम प्रधानमंत्री सड़क परियोजना से जुड़े इंजीनियरों ने टैगोर वार्ड में बनाई गई सड़क के सैम्पल लिए हैं। जिसे जांच के लिए भेजा गया है।

इनका कहना….

वाइट टापिंग सड़क निर्माण की पूरी तैय्यारी कर ली गई है। प्लांट भी डल चुका है। नाली निर्माण के लिए जगह छोड़ दी जाएगी।

अखिल कवड़े। एसडीओ लोक निर्माण विभाग बैतूल

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button