Betul Crime News: चोरों ने पहले फ्रिज का पीया ठंडा पानी, फिर लाखों की चोरी को दिया अंजाम

एक ही रात में तीन अलग-अलग स्थानों पर वारदात, नकदी और जेवरात पर हाथ साफ

Betul Crime News : दामजीपुरा। मोहदा थाना अंतर्गत आदिवासी बाहुल्य ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों चोरी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ताजा मामला दामजीपुरा से सामने आया है, जहां एक ही रात में तीन घरों में चोरी की वारदातें हुईं। यह घटनाएं अब चौक-चौराहों पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार दामजीपुरा निवासी इलियास खान पिता इस्माइल खान, हनीफ खान पिता सेरु खान और गंतुलाल के घरों में अज्ञात चोरों ने धावा बोला।

इलियास खान के घर से चोरों ने लगभग 2 लाख 70 हजार रुपए की नकदी, तीन मोबाइल फोन और कीमती सोने के जेवर चोरी कर लिए। वहीं हनीफ खान के घर से मोबाइल और गंतुलाल के घर से भी मोबाइल चुराए गए। चौंकाने वाली बात यह रही कि चोरों ने वारदात से पहले घर में रखे फ्रिज से ठंडा पानी पीकर खुद को तरोताजा किया और फिर इत्मीनान से चोरी को अंजाम दिया। चोरी की यह घटनाएं सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं, जिससे पुलिस को सुराग मिलने की संभावना है।

एसडीओपी भैंसदेही भी पहुंचे दामजीपुरा

घटना की सूचना मिलते ही मोहदा थाना पुलिस एवं दामजीपुरा चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और मोबाइल सिम नंबरों को ट्रेस कर चोरों की तलाश की जा रही है। ग्रामीणों में इन घटनाओं को लेकर भारी आक्रोश और भय का माहौल है। लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग की है। दोपहर में भैंसदेही एसडीओपी भी दामजीपुरा पहुंचे।

उन्होंने तीनों स्थानों पर हुई चोरी के स्थलों का सूक्ष्म निरीक्षण किया। इसके बाद चौकी प्रभारी को आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों ने भी उनसे मुलाकात कर चोरी की वारदाताओं पर नाराजगी जाहिर की। एसडीओपी ने सभी को भरोसा दिलाया है कि चोरी की वारदाताओं का शीघ्र खुलासा कर दिया जाएगा।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button