IPL: आईपीएल शुरू होने को एक माह हुए, पुलिस का बुकियों को अभयदान!

IPL: One month since IPL started, police gives protection to bookies!

अब तक एक भी प्रकरण नहीं बने, बैतूल में खुलेआम चल रहा खेल

IPL: बैतूल। कई बार ऐसा अवसर आया है कि जब आईपीएल की धमाल के बीच एक माह बाद भी जिले में पुलिस को एक भी बुकिया या सटोरी हाथ नहीं लगा है। हैरान करने वाली बात यह है कि जिले के 18 थाने और पुलिस चौकियों के अंतर्गत खुलेआम आईपीएल का सट्टा धड़ल्ले से चल रहा है, लेकिन इन पर पुलिस ने हाथ डालने का प्रयास नहीं किया है। अलबत्ता पुलिस का दावा है कि सब दूर शांति चल रही है। यदि कहीं आईपीएल का सट्टा चल रहा है तो कार्रवाई की जाएगी। यह बात किसी के गले नहीं उतर रही है। अकेले बैतूल शहर में नामी गिरामी आईपीएल सटोरी खुलेआम दांव लगा रहे हैं, लेकिन पुलिस ने इनको पकड़ना तो दूर इनके पास तक जाना उचित नहीं समझा। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस तरह मिलीभगत से आईपीएल कारोबार संचालित किया जा रहा है।

सूत्र बताते हैं कि आईपीएल को शुरू हुए 16 वर्ष से अधिक का समय बीत गया। शुरू में इसकी धमाल बैतूल में नहीं दिखी, लेकिन जैस-जैसे इसकी लोकप्रियता बढ़ी, वैसे-वैसे खासी संख्या में आईपीएल सटोरियों की गतिविधियों में तेजी आ गई। पिछले पांच वर्षों से मार्च-अप्रैल और मई माह में ख्यातिनाम सटोरियों की गैंग अपनी टीम के साथ एकत्रित होकर टीम पर दांव लगाना से नहीं चूक रही है। एक सूत्र बताते हैं कि बैतूल में सबसे अधिक पसंदी की जाने वाली टीम मुंबई इंडियंस है, लेकिन पिछले कुछ सत्रों में खराब प्रदर्शन के बाद आईपीएल के बुकियों ने गुजरात टाइटंस, कोलकात्ता नाइड राइर्ड्स, राजस्थान रायल्स पर दांव लगाना शुरू किया। वैसे बैतूल में आईपीएल टीमों के अलावा खिलाड़ियों पर भी बड़े दांव लगते आ रहे हैं।

बैतूल में इनकी गैंग सक्रिय

सूत्रों की माने तो बैतूल में मैंच शुरू होने के आधा घंटा पहले टीम और खिलाड़ियों पर दांव लगना शुरू हो जाते हैं। सूत्र बताते हैं कि बैतूल का आईपीएल कारोबार महाराष्ट्र से सटा होने के कारण अमरावती से अधिक जुड़ा हुआ है। इसी वजह टीम और खिलाड़ियों को दांव पेंच की शुरुआत में दांव लगाने वाले हिचकिचाते हैं, लेकिन बैतूल के नामी आईपीएल सटोरी जय्यू, मोनू, मनोज और अन्य पूरे शहर में अपनी टीम के साथ सक्रिय हो जाते हैं। पुलिस भले ही दावा करे कि बैतूल में आईपीएल कारोबार नहीं हो रहा है, लेकिन यह तीन नाम ऐसे हैं, जिन्हें पुलिस दबोचे तो मोबाइल रिकार्ड के आधार पर आईपीएल के बड़े खेल का खुलासा हो सकता है। सूत्र बताते हैं कि पुलिस की कार्रवाई न होना भी कहीं न कहीं मिलीभगत की ओर इशारा कर रहा है, तभी पूरे शहर में जय्यू, मोनू और मनोज की टीम अलग-अलग बुकिंग कर हर दिन 25 लाख रुपए का बड़ा कारोबार संचालित कर रहा है। चौकाने वाली बात तो यह है कि थाने के आसपास इनकी गतिविधियां भी अधिक रहती है, लेकिन पुलिस को इस बारे में पता न हो, इस पर संदेह की स्थिति निर्मित हो रही है।

इन जगह भी खुलेआम लग रहे दाव

जानकार सूत्रों ने बताया कि बैतूल के अलावा सारणी, मुलताई, आमला, भैंसदेही, चिचोली में भी बड़े पैमाने पर आईपीएल का सट्टा संचालित किया जा रहा है। यहां पर अलग-अलग बुकिए टीमों के आधार पर सट्टा बुक कर रहे हैं। यह पहला मौका नहीं जब इन क्षेत्रों में आईपीएल सट़्टा का कारोबार चल रहा है। पहले भी इन क्षेत्रों से कई लोगों को हिरासत में लिया, लेकिन इस बार एक भी मामले में पुलिस ने प्रेसनोट जारी कर सटोरियों की गिरफ्तारी नहीं बताई। आईपीएल को एक माह से अधिक होने के बाद भी बैतूल समेत आसपास के थाना क्षेत्रों में आईपीएल सटोरियों की धरपकड़ नहीं होने से पुलिस की भूमिका पर न सिर्फ आम लोग, बल्कि जनप्रतिनिधि भी आवाज उठा रहे हैं।

इनका कहना..

दो-तीन पहले हमने सारणी में आईपीएल सटोरियों को पकड़ा है। अगर यदि जिले में कहीं पर भी आप लोगों को सूचना मिलती है तो हमारे नालेज में लाना, कार्रवाई जरूर होगी।

निश्चल एन झारिया, एसपी बैतूल

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button