Betul Crime News: प्रेमिका बना रही थी शादी के लिए दबाव, इसलिए जंगल में ले जाकर कर दी हत्या

Betul Crime News: Girlfriend was pressuring him for marriage, so he took her to the jungle and killed her

शाहपुर क्षेत्र की युवती का बुदनी के जंगल मे मिला था शव, प्रेमी ने कबूला जुर्म

Betul Crime News: बैतूल। शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पहवाड़ी निवासी युवती अंकिता पाटिल की हत्या उसके प्रेमी कृष्णकांत मालवीय ने नर्मदापुरम जिले के बुदनी क्षेत्र के जंगल में बेरहमी से कर दी। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने शादी का झांसा देकर अंकिता को नर्मदापुरम बुलाया और फिर उसे सतकुंडा के जंगल में ले जाकर सिर पर पत्थर और पेट में चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी।बताया जा रहा है कि मृतका और आरोपी के बीच प्रेम संबंध था और अंकिता आरोपी पर शादी का दबाव बना रही थी। इसी वजह से कृष्णकांत ने यह खौफनाक साजिश रची और युवती को मौत के घाट उतार दिया।

जंगल में मिला शव, परिजनों ने की पहचान

कुछ दिन पहले सतकुंडा के जंगल में एक युवती का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ था। नर्मदापुरम पुलिस ने आसपास के थानों में गुमशुदगी की जानकारी मंगवाई। इसी दौरान शाहपुर थाने में दर्ज गुमशुदगी रिपोर्ट के आधार पर परिजनों को बुलाकर शिनाख्त कराई गई, जिसमें शव की पहचान अंकिता पाटिल के रूप में हुई।

आरोपी ने कबूला जुर्म, हत्या में इस्तेमाल सामान जब्त

पुलिस ने शक के आधार पर कृष्णकांत मालवीय को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बाइक, चाकू और युवती से जुड़े दस्तावेज बरामद कर लिए हैं। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। इस घटना के बाद मृतका के गांव और आसपास के क्षेत्रों में आक्रोश का माहौल है। लोग दोषी को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button