Betul Ki Khabar : हालात: नए अस्पताल में तीन महीने बाद भी शुरू नहीं हो सकी ओटी

Betul Ki Khabar: Situation: OT could not start in the new hospital even after three months

ट्रामा सेंटर के ओटी में हो रहे ऑपरेशन, बिजली की समस्या बनी बाधा

Betul Ki Khabar : बैतूल। करोड़ों की लागत से अस्पताल परिसर में नए अस्पताल भवन का निर्माण किया गया है। इसमें मेटरनिटी वार्ड शिफ्ट कर दिया है, लेकिन अभी तक ऑपरेशन थिएटर शुरू नहीं हो सका है। बिजली संबंधित समस्या होने के कारण ऑपरेशन थिएटर को शुरू होने में दिक्कतें आ रही है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही ऑपरेशन थिएटर को जल्द शुरू कर दिया जाएगा।

जिले के पुराने अस्पताल के स्थान पर करोड़ों की लागत से १५० बिस्तरीय नये अस्पताल भवन का निर्माण किया गया है। इस अस्पताल को महिला एवं शिशु चिकित्सा ईकाई बनाया है। नवम्बर माह में ट्रामा सेंटर से मेटरनिटी वार्ड को नए अस्पताल भवन में शिफ्ट कर दिया गया है। वार्ड शिफ्ट हुए ३ माह बीत गए है। इस नये अस्पताल में बना ऑपरेशन थिएटर अभी तक प्रारंभ नहीं हो सका है। ट्रामा सेंटर के ऑपरेशन थिएटर में ऑपरेशन करने के बाद मरीजों को नए अस्पताल में शिफ्ट कर दिया जाता है। ऐसे में दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है। जिला अस्पताल में डिलेवरी के लिए भर्ती कई महिलाओं के सिजेरियन ऑपरेशन होते है। ऑपरेशन के लिए ओटी बेहतर होनी चाहिए, लेकिन नए अस्पताल में बनी ओटी अभी पूरी तरह से कंपलिट नहीं हो सका।

कई दिनों से बनी है बिजली की समस्या

नये अस्पताल में बनी ओटी में बिजली की समस्या बनी हुई है, जिसके कारण ऑपरेशन थिएटर शुरू नहीं हो सका। अस्पताल प्रबंधन द्वारा बिजली की समस्या को दूर किए जाने की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है कि ऑपरेशर थिएटर में जो बिजली सप्लाई है उसमें कुछ तकनीकि खराबी बताई जा रही है। अस्पताल थिएटर की शुरूआत करने की कोशिश की थी, लेकिन तकनीकि समस्या के कारण ऑपरेशन थिएटर शुरू नहीं हो सका। तीन महीने बीत गए है। अस्पताल प्रशासन इस तकनीक समस्या को दूर नहीं कर सका। वर्तमान में ट्रामा सेंटर के ऑपरेशन थिएटर में ऑपरेशन होने के बाद मरीज को नए अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। ऐसे में लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। मरीजों और अस्पताल के स्टॉफ को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इनका कहना…

नए अस्पताल भवन में बने ऑपरेशन थिएटर में बने बिजली संबंधी कुछ तकनीकि खराबी है इसे जल्द दुरूस्त कर ऑपरेशन थिएटर शुरू कर दिया जाएगा।

डा. जगदीश घोरे,सिविल सर्जन, जिला चिकित्सालय बैतूल

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button