PM Awas Yojana: 84 पीएम आवास अधूरे, नपा ने जारी किए नोटिस

PM Awas Yojana: 84 PM houses incomplete, Municipal Corporation issued notices

हितग्राही बोले-ढाई लाख में आवास बनना मुश्किल

PM Awas Yojana: बैतूल। सरकार पीएम आवास योजना के तहत गरीबों के लिए पक्का मकान बनाकर देने का दावा तो कर रही है, लेकिन महंगाई के दौर में कम राशि में आवास बनाना हितग्राहियों के लिए आवास बनाना आसान नहीं। पिछले वर्ष नगर पालिका बैतूल में 2745 हितग्राहियों को आवास स्वीकृत किए गये। जिसमें से कई हितग्राहियों का मकान पूर्ण नहीं हो सका है। 84 ऐसे मकान है जो अधूरे पड़े हुए है। अधूरे मकान होने पर नगर पालिका ने हितग्राहियों को नोटिस जारी कर मकान का जल्द पूरा करने के लिए कहा है। नोटिस के बाद हितग्राही चिंतित नजर आ रह है।

दिसम्बर 2024 में सभी मकान बनकर पूर्ण हो जाना था, लेकिन आज दिनांक तक कई मकान अधूरे पड़े है। कुछ हितग्राही ऐसे भी है जिन्हें एक से दो किस्त मिल गई अगली किस्त नहीं मिल पाई और कुछ हितग्राही ऐसे भी है जो आखरी किस्त मिलने का इंतजार कर रहे है। मकान लेंटर हाईट तक पहुंच गया लेकिन अब छत डालने के लिए राशि तक नहीं मिल पा रही है।

कम राशि में आवास बनाना मुश्किल

कम राशि में पक्का मकान बनाना बहुत मुश्किल हो गया है। लोहा, सीमेंट, रेता, गिट्टी तथा मजदूरी के दाम आसमान छू रहे है। सरकार मकान बनाने के लिए शहरी हितग्राहियों को ढाई लाख रूपए दे रही है। अधिक्तर हितग्राहियों का कहना है कि ढाई लाख में मकान बनाना मुश्किल हो गया है। कुछ हितग्राही अपने पास से राशि लगाकर आवास पूरा कर रहे है, जिनके पास राशि नहीं है उनके आवास अधूरे पड़े है। लोहे के दाम 5 हजार 500 रूपए प्रति क्विंटल से अधिक दाम है। रेत के भाव भी आसमान छू रहे है 5000 रूपए प्रति ट्राली रेत मिल रही है। सीमेंट के भाव 350 रूपये प्रति बोरी पर पहुंच गया है। मजदूरी 500 रूपये प्रति मजदूर लग रही है। इस महंगाई के दौर में ढाई लाख में आवास बनाना बहुत मुश्किल हो गया है।

आवास 2.0 योजना की शुरूआत

प्रधानमंत्री आवास 2.0 की शुरूआत हो चुकी है, जो हितग्राही आवास योजना का लाभ लेना चाहते है वे आवेदन कर सकते है। हितग्राही किसी भी ऑनलाईन केफे सेंटर से पीएम आवास के लिए आवेदन कर सकते है। जनवरी की शुरूआत से ही आवास 2.0 योजना की शुरूआत कर दी है। द्वितीय चरण में अब आवास बनाने का काम भी जल्द प्रारंभ हो जाऐगा।

इनका कहना

नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत पहले चरण के 84 आवास अधूरे पड़े है उन्हें जल्द कार्य पूरा करने के लिए नोटिस दिया गया है। जिन हितग्राहियों के आवास अधूरे है वह कई प्रकार की समस्याएं बता रहे है।

ब्रजगोपाल परते, वरिष्ठ राजस्व निरीक्षक, बैतूल

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button