Betul Crime News: वीडियो: सोनहिल्स कॉलोनी में आधी रात दो बाइक चोरी

मेन गेट का ताला तोड़कर घर में घुसे चोर, हैंडल लॉक तोड़कर ले गए दोपहिया वाहन; छह माह पहले भी तीन घरों में हो चुकी है चोरी

Betul Crime News: बैतूल। शहर की सोनहिल्स कॉलोनी में बीती रात चोरों ने एक बार फिर पुलिस और सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए दो बाइक चोरी कर लीं। घटना 14 तारीख की रात करीब 3 बजे के आसपास की बताई जा रही है। चोरों ने कॉलोनी के मेन गेट का ताला तोड़ा और अंदर प्रवेश कर दो घरों के बाहर खड़ी सीडी डीलक्स और एचएफ डीलक्स बाइक के हैंडल लॉक तोड़कर उन्हें चोरी कर लिया।

घटना के बाद कॉलोनी में दहशत का माहौल है। रहवासियों के अनुसार चोर बेहद बेखौफ नजर आ रहे हैं। जिस तरह से मेन गेट का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया, उससे कॉलोनी की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

स्थानीय रहवासियों के मुताबिक सोनहिल्स कॉलोनी में पिछले करीब छह माह के दौरान तीन घरों में चोरी की वारदात हो चुकी है। अब एक ही रात में दो बाइक चोरी होने से लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। रहवासियों का कहना है कि लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद चोरी की वारदातों पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पा रहा है।

घटना के बाद अब पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जाने की जरूरत है, ताकि संदिग्धों की पहचान हो सके। रहवासियों ने पुलिस से रात के समय गश्त बढ़ाने और कॉलोनी में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के चलते सोनहिल्स कॉलोनी के रहवासियों में आक्रोश और भय का माहौल है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं की गई तो आने वाले दिनों में बड़ी वारदात भी हो सकती है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button