Betul Intense Heat: प्रचंड गर्मी ने बिगाड़े हालात, तापमान 40 के करीब

Betul Intense Heat: Scorching heat worsens conditions, temperature close to 40

जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़, उल्टी-दस्त, बुखार के मरीजों में अचानक इजाफा

Betul Intense Heat: बैतूल। बारिश का समय नजदीक आते समय जिले में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। बढ़ती गर्मी से अब लोगों की सेहत बिगड़ने लगी है। जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ लगने लगी है। इधर तापमान भी 40 डिग्री तक पहुंचने की स्थिति में पहुंच गया है। जब तक मानसून की बारिश नहीं होती है, तब तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम दिखाई दे रही है। जिले में पिछले तीन से चार दिनों से तेज गर्मी पड़ रही है। गर्मी का असर सीधा लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। पेट दर्द, उल्टी, दस्त, जुखाम, बुखार जैसी मौसमी बीमारिया पांव पसारने लगी है।

जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन लगभग 800 से 900 मरीज पहुंच रहे हैं। 300 से अधिक मरीज मौसमी बीमारी से संबंधित है। सुबह से ही तेज धूप चुबने लगती है। शाम पांच बजे तक तेज धूप का असर देखने को मिलता है। ऐसा लग रहा है कि गर्मी का मौसम की शुरुआत हुई है। नौतपा के समय में जिले में बारिश का दौर चलते रहा, लेकिन इसके बाद अब गर्मी ने फिर से अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं।

डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या में इजाफा

गर्मी पड़ते ही डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या में इजाफा होने लगा है। डॉक्टरों का कहना है कि बढ़ती गर्मी से शरीर में पानी की कमी हो जाती है और सेहत बिगड़ती है। कई लोगों को पानी की कमी होने से उल्टी दस्त की समस्या आने लगती है। गर्मी का असर बुजुर्ग, बच्चे और युवा सभी पर दिखाई दे रहा है। एकाएक मौसम में आए बदलाव के कारण लोगों की सेहत पर मौसमी बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। डाक्टर मरीजों को धूप से बचने और अधिक पानी पीने की सलाह दे रहे हैं।

40 डिग्री पर पहुंच सकता है तापमान

पिछले तीन से चार दिनों से अधिकम तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। इसी तरह धूप खिलते रही तो तापमान 40 डिग्री पर भी पहुंच सकता है। सोमवार का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री दर्ज किया गया। दिन के साथ-साथ अब रातें भी गर्म होने लगी है। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के पार पहुंच चुका है। दो से तीन पहले 22 से 23 डिग्री के बीच चल रहा था, लेकिन अब तापमान में बढ़ोत्तरी हो गई है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button