Betul News: रजिस्ट्री कार्यालय के भ्रष्टाचार पर बढ़ा आक्रोश, कार्रवाई नहीं होने से उठ रहे सवाल

सांझवीर की खबरों के बाद सोशल मीडिया पर भी फूटा लोगों का गुस्सा, मूल्यांकन समिति के अध्यक्ष कलेक्टर से जांच और कार्रवाई की मांग

Betul News: बैतूल। जिला मुख्यालय स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय में रजिस्ट्री के दौरान कथित अनियमितता और निर्धारित शुल्क से अलग राशि लिए जाने की शिकायतों को लेकर लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सांझवीर टाईम्स द्वारा पिछले एक पखवाड़े से सिलसिलेवार खबरों के जरिए रजिस्ट्री कार्यालय की कार्यप्रणाली से जुड़े सवाल उठाए जा रहे हैं। खबरों के बाद कई लोगों ने शिकायतें सामने रखीं और कुछ मामलों से जुड़े दस्तावेज भी जिला प्रशासन तक पहुंचने की बात सामने आई है।

 खास बात यह है कि जिला मूल्यांकन समिति के अध्यक्ष होने के नाते कलेक्टर से इस मामले में प्रभावी कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है। पिछली खबर में यह भी सामने आया था कि एक रजिस्ट्री से संबंधित फाइल कलेक्टर द्वारा तलब की गई थी। इसके बावजूद करीब एक सप्ताह बीतने के बाद भी जांच या कार्रवाई की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आने से सवाल उठ रहे हैं।

हर रजिस्ट्री पर अतिरिक्त राशि के आरोप

सांझवीर टाईम्स की रिपोर्ट में सर्विस प्रोवाइडरों की ओर से रजिस्ट्री प्रक्रिया के दौरान निर्धारित शुल्क के अलावा अतिरिक्त राशि लिए जाने के आरोप सामने आए हैं। कुछ शिकायतों में छोटी-छोटी राशि से लेकर अधिक रकम लिए जाने की बात कही गई है। हालांकि इन आरोपों की वास्तविकता जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि यदि किसी दस्तावेज की रजिस्ट्री में अतिरिक्त राशि की मांग की जाती है तो इसकी निष्पक्ष जांच होना जरूरी है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया जाना चाहिए कि राशि किस स्तर पर और किसके द्वारा मांगी गई।

सोशल मीडिया पर भी लोगों ने जताई नाराजगी

 सांझवीर की खबर के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तीखी प्रक्रिया जाहिर की है। सक्रिय समाज सेवी और कम्प्यूटर संचालक बंटी पेसवानी ने लिखा है कि यह खबर बेहद गंभीर सवाल खड़े करती है।

यदि रजिस्ट्री कार्यालय की कार्यप्रणाली को लेकर शिकायतें सामने आई हैं और संबंधित फाइल व दस्तावेज पहले ही तलब किए जा चुके हैं, तो जांच को लंबित रखने के बजाय समयबद्ध और निष्पक्ष जांच होना जरूरी है। जिला प्रशासन की जिम्मेदारी है कि शिकायत सही है या निराधार, इसका स्पष्ट निष्कर्ष सामने आए।

यदि आरोप गलत हैं तो शिकायतकर्ताओं के भ्रम को दूर किया जाए और यदि अनियमितता या भ्रष्टाचार के तथ्य मिलते हैं तो दोषियों पर कठोर कार्रवाई हो। जनता को पारदर्शी व्यवस्था चाहिए, केवल आश्वासन नहीं। जांच निष्पक्ष हो, कार्रवाई तथ्य और सबूत के आधार पर हो,यही सुशासन की पहचान है। युवा समाजसेवी पंकज मिश्रा ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए लिखा है कि सात जिले के राजा है, लेकिन जिले के हाल दिखाई दे रहे है।

वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ बसंत श्रीवास्तव बिना प्रतिक्रिया दिए बड़ी लिखी है उन्होंने अपनी पोस्ट में कटाक्ष करते हुए लिखा है कि मेरी मर्जी। यह प्रतिक्रिया केवल कल की खबर पर आई है। वैसे सांझवीर टाईम्स में एक पखवाड़े से अनियिमतता को लेकर समाचार प्रकाशित करने पर सैकड़ों लोग रजिस्ट्रार कार्यालय की गतिविधियों पर अपना आक्रोश जता चुके है।

जांच के बाद ही साफ होगी तस्वीर

रजिस्ट्री कार्यालय को लेकर लगातार सामने आ रही शिकायतों के बीच अब लोगों की नजर जिला प्रशासन की अगली कार्रवाई पर है। खासकर तब, जब कुछ मामलों की फाइल और दस्तावेज तलब किए जाने की बात सामने आ चुकी है।

ऐसे में लोगों की मांग है कि जांच को लंबित रखने के बजाय संबंधित दस्तावेजों, रजिस्ट्री प्रक्रिया और शिकायतों की तथ्यात्मक जांच कर वास्तविक स्थिति सार्वजनिक की जाए। आरोप सही हैं या निराधार, इसका फैसला जांच के बाद ही हो सकता है, लेकिन लगातार सामने आ रही शिकायतों और सोशल मीडिया पर बढ़ते आक्रोश ने रजिस्ट्रार कार्यालय की कार्यप्रणाली को लेकर जिला प्रशासन के सामने गंभीर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।

इस संबंध में शनिवार को भी कलेक्टर और जिला मूल्यांकन समिति के अध्यक्ष डॉ सौरभ संजय सोनवणे को उनके मोबाइल 7701071112 पर काल किया, लेकिन उन्होंने रिसीव किया और न ही काल बैक किया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button