Betul Promotion News: बैतूल पुलिस में बड़ी पदोन्नति, 185 आरक्षकों को बनाया गया प्रधान आरक्षक

Betul Promotion News: बैतूल। जिला पुलिस बल में लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे आरक्षकों को बड़ी सौगात मिली है। पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेंद्र जैन ने मध्यप्रदेश लोक सेवा पदोन्नति नियम-2025 के तहत विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा पर 185 आरक्षकों को प्रधान आरक्षक पद पर पदोन्नत किए जाने का आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार पदोन्नति सूची अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अनारक्षित वर्ग के पात्र आरक्षकों के लिए अलग-अलग जारी की गई है। पदोन्नति नियम-2025 के तहत चयन सूची तैयार कर यह कार्रवाई की गई है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पदोन्नति प्राप्त कर्मचारियों का वेतन निर्धारण नियमानुसार किया जाएगा। यदि किसी कर्मचारी पर पदोन्नति नियमों के तहत कोई अयोग्यता लागू होती है तो उसकी पदोन्नति स्थगित की जा सकेगी। साथ ही यह पदोन्नति न्यायालय में लंबित प्रकरणों के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगी।

पदोन्नति पाने वाले प्रमुख पुलिसकर्मी

अनुसूचित जनजाति वर्ग: सियाराम, महेंद्र काकोड़िया, ज्ञानसिंह टेकाम, कैलाश पननम, पंजाबराव परते, संतराम चौहान, लक्ष्मी ठाकुर, गीता मरावी, उर्मेश टेकाम, राजेश कुमार, कमलेश धुर्वे, प्रहलाद उइके, गजानंद उइके, पुष्पा धुर्वे, मेजर सिंह मरस्कोले सहित 38 आरक्षक।

अनुसूचित जाति वर्ग: राजेन्द्र सोमकुंवर, कमलेश दवण्डे, सचिन माहोरे, सुनील झरबड़े, गोविंद प्रसाद पटारिया, दिनेश बरड़े, अजय हाथिया, रेखा विजयकर, विजय बड़ोदे, मनोज उडेरिया, विनय जैसवाल, सुरेश आथनकर, राजराजसिंह अजनरिया, संजय बैन सहित 23 आरक्षक।

अनारक्षित वर्ग: अशोक, उमाकांत मिश्रा, राम कुमार साहू, गणेश राव झरबड़े, गजानंद, सहदेव सावले, नीलेश कुमार सोनी, रविशंकर डोंगरे, कमल कुमार साहू, सुशाभ माकोड़े, भारती गीते, राजेन्द्र सिंह तुरैया, जाकिर खान, रंजना राजपूत, पूनम तिवारी, संध्या चौहान, दिनेश कुमार देशमुख, अनीता पवार, नरेंद्र साहू, अहमद अली, मनोज पाल, विनय वर्मा, रामकृष्ण सिलारे, मुकेश उइके, अजीत सिंह मवासी, श्रीराम उइके, मयूर तावरे, सतीश चौरे, विकास वर्मा, श्रीराम आदिवासी, राहुल बोरासी, आनंद कसौटिया सहित 124 आरक्षक को प्रधान आरक्षक बनाया गया है। इस पदोन्नति आदेश के बाद जिला पुलिस बल में उत्साह का माहौल है। लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे कर्मचारियों को इसका लाभ मिला है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button