Betul Transfer News: एसडीओपी सुनील लाटा का भोपाल तबादला

अन्नपूर्णा सिरसाम की बैतूल पदस्थापना
Betul Transfer News: बैतूल। करीब देढ़ वर्ष तक बैतूल एसडीओपी रहे सुनील लाटा का भोपाल मुख्यालय तबादला हो गया है। उनकी जगह ग्वालियर में पदस्त प्रशिक्षु डीएसपी अन्नपूर्णा सिरसाम को बैतूल का नया एसडीओपी बनाया गया है। वे मूलत: छिंदवाड़ा जिले की रहने वाल बताई जा रही है। फील्ड में उनकी पहले पदस्थापना है।
उधर एसडीओपी लाटा के तबादले को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही है। प्रशासनिक सूत्रों का दावा है कि उनका तबादला बीते दिनों वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल ना होना मुख्य वजह बना है। पूर्व में भी शहर में बढ़ती चोरी और अन्य घटनाओं के बाद उनके तबादले की चर्चाएं थी। इधर लाटा के तबादले के बाद व्यापारी नाराज बताएं जा रहे है।
खबर है कि व्यापारियों के एक ग्रुप में भी अधिकांश व्यापारियों ने एसडीओपी लाटा के तबादले का विरोध किया है। इस संबंध में व्यापारी संघ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं विधायक बैतूल हेमंत खंडेलवाल से भी मुलाकात करने वाले है। दूसरी तरफ संभावना है कि कुछ दिनों में नई एसडीओपी बैतूल पदभार ग्रहण करेंगी। ऐसे में लाटा को रिलीव कर दिया जाएगा।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें
👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t
बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com




