Betul Ki Khabar: बिना कर्ज लिए ही बन गए कर्जदार! युवक के नाम पर चढ़ा 15 हजार का लोन

गोल्ड लोन लेने बैंक पहुंचे तो खुला राज, पोर्टल पर डिफॉल्टर दिखने से अटका काम, अब धोखाधड़ी की आशंका

Betul Ki Khabar: बैतूल। आमतौर पर लोग कर्ज लेकर उसकी किश्तें चुकाने की चिंता करते हैं, लेकिन बैतूल के एक युवक के साथ ऐसा मामला सामने आया है जिसमें वह बिना कोई कर्ज लिए ही कर्जदार बन गया।यह मामला आम नागरिकों के लिए भी सबक है।

दरअसल कोठीबाजार क्षेत्र स्थित कोतवाली के पीछे रहने वाले प्रशांत उर्फ गोलू वाघ को उस समय बड़ा झटका लगा जब वे गोल्ड लोन लेने के लिए एसबीआई शाखा पहुंचे और जांच में उनके नाम पर पहले से ही 15 हजार का लोन दर्ज मिला। जानकारी के अनुसार प्रशांत वाघ को कुछ आर्थिक आवश्यकता थी, जिसके चलते उन्होंने गोल्ड लोन के लिए बैंक में आवेदन किया।

सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करने के बाद जब बैंक कर्मचारियों ने उनके रिकॉर्ड की जांच की तो पता चला कि उनके नाम पर पहले से ही एक वित्तीय संस्था से 15 हजार का ऋण लिया गया है। बैंक रिकॉर्ड में यह लोन धानी लोन्स एंड सर्विसेस नामक कंपनी से लिया जाना दर्शाया गया है।

सबसे हैरानी की बात यह है कि प्रशांत का दावा है कि उन्होंने कभी इस कंपनी से कोई लोन नहीं लिया। जांच के दौरान सामने आया कि रिकॉर्ड में दर्ज मोबाइल नंबर और अन्य जानकारी भी गलत है। इतना ही नहीं, इस कथित लोन की एक किश्त जमा होना भी पोर्टल पर दर्ज है, जिससे मामला और अधिक संदिग्ध हो गया है।

बिना कुछ किए धरे ही सिविल हो गई खराब

प्रशांत का कहना है कि वे अपना नाम प्रशांत कुमार वाघ लिखते हैं, जबकि पोर्टल पर केवल प्रशांत वाघ के नाम से लोन दिखाया जा रहा है। इस एंट्री के कारण उनका सिबिल रिकॉर्ड प्रभावित हो गया है और बैंक उन्हें नया लोन देने में असमर्थता जता रहा है। बैंक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक बकाया राशि का मामला साफ नहीं होता, तब तक लोन स्वीकृत नहीं किया जा सकता।

अब प्रशांत वाघ पूरे मामले की पड़ताल में जुटे हैं। उन्होंने संबंधित कंपनी की जानकारी जुटाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं और धोखाधड़ी की आशंका जताते हुए कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी भी कर रहे हैं। मामला सामने आने के बाद लोगों के बीच भी पहचान संबंधी दस्तावेजों के दुरुपयोग को लेकर चिंता बढ़ गई है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button