President Coming In Betul: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन से पहले बैतूल एमआई-17 का ट्रायल 

राष्ट्रपति के आने के पहले मिलानपुर के पास उतरा सेना का आधुनिक हेलीकाप्टर

President Coming In Betul: बैतूल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 18 जून को प्रस्तावित बैतूल दौरे को लेकर जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की तैयारियां तेज हो गई हैं। राष्ट्रपति के आगमन से पहले मंगलवार को बैतूल बाजार क्षेत्र के समीप बनाए गए तीन विशेष हेलीपेडों की टेस्टिंग की गई। इस दौरान भारतीय वायुसेना के एक हेलीकॉप्टर ने हेलीपेड पर ट्रायल लैंडिंग कर व्यवस्थाओं का परीक्षण किया।

जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति के दौरे के दौरान तीन हेलीकॉप्टरों के उपयोग की संभावना को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा मानकों और तकनीकी आवश्यकताओं के अनुरूप डामरीकरण युक्त हेलीपेड तैयार किए गए हैं। राष्ट्रपति की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए हेलीपेड निर्माण में विशेष सावधानी बरती गई है, ताकि किसी भी प्रकार की तकनीकी या सुरक्षा संबंधी समस्या की संभावना न रहे।

मंगलवार को हुए परीक्षण के दौरान एयरफोर्स का हेलीकॉप्टर निर्धारित हेलीपेड पर उतरा और वहां की सतह, सुरक्षा व्यवस्था, पहुंच मार्ग तथा अन्य तकनीकी पहलुओं का परीक्षण किया गया। परीक्षण के बाद हेलीकॉप्टर वापस रवाना हो गया। सूत्रों के अनुसार निरीक्षण के दौरान कुछ तकनीकी और व्यवस्थागत कमियां भी सामने आई हैं, जिन्हें तत्काल दूर करने के निर्देश दिए गए हैं।

संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक सुधार कार्य शुरू कर दिया गया है ताकि राष्ट्रपति के आगमन से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त हो सकें। टेस्टिंग के दौरान कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन वणे तथा पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन सहित प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने हेलीपेड परिसर, सुरक्षा घेरा, बैरिकेडिंग, आपातकालीन सेवाओं तथा वीआईपी मूवमेंट से जुड़ी व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने बताया कि एयरफोर्स के एक हेलीकॉप्टर द्वारा हेलीपेड की टेस्टिंग की गई है।

परीक्षण के बाद हेलीकॉप्टर वापस लौट गया। उन्होंने कहा कि आगामी समय में अन्य हेलीकॉप्टरों की भी लैंडिंग टेस्टिंग की जा सकती है, ताकि राष्ट्रपति के दौरे के दौरान किसी प्रकार की तकनीकी बाधा न आए। राष्ट्रपति के बैतूल आगमन को लेकर जिले में उत्साह का माहौल है। प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा, यातायात, स्वागत और कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। राष्ट्रपति का यह दौरा बैतूल जिले के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button