Betul Ki Khabar: पुलिस ग्राउंड नहीं, मिलानपुर में उतरेंगे राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर

सुरक्षा और तकनीकी कारणों से बदली व्यवस्था, राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट
Betul Ki Khabar: बैतूल। आगामी 18 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बैतूल आगमन को लेकर प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। राष्ट्रपति ब्रह्माकुमारी संस्थान के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जिले के दौरे पर आ रही हैं। उनके साथ द्रौपदी मुर्मू तथा रूशद्धड्डठ्ठ ङ्घड्डस्रड्ड1 के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। तीनों वीवीआईपी के एक साथ आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार प्रारंभिक तौर पर सभी हेलीकॉप्टरों की लैंडिंग पुलिस ग्राउंड में प्रस्तावित थी, लेकिन सुरक्षा और तकनीकी मानकों के परीक्षण के बाद यह स्थान उपयुक्त नहीं पाया गया। इसके चलते प्रशासन ने मिलानपुर टोल प्लाजा के समीप नागपुर फोरलेन के किनारे नए हेलीपैड बनाने का निर्णय लिया है। यहां चार हेलीपैड तैयार किए जा रहे हैं, जहां राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर उतरेंगे। एक अतिरिक्त हेलीकॉप्टर के लिए पुलिस ग्राउंड को रिजर्व रखा गया है।

पुलिस ग्राउंड क्यों हुआ बाहर?
सूत्रों के मुताबिक पुलिस ग्राउंड के आसपास ऊंची इमारतें, जल टंकी और सीमित खुला क्षेत्र होने के कारण एक साथ कई हेलीकॉप्टरों की सुरक्षित लैंडिंग चुनौतीपूर्ण मानी गई। सुरक्षा एजेंसियों और तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा निरीक्षण के बाद वैकल्पिक स्थान की तलाश शुरू की गई। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों ने विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया, जिसके बाद मिलानपुर क्षेत्र को सबसे उपयुक्त पाया गया।
चार हेलीपैड का निर्माण जारी
मिलानपुर क्षेत्र में राष्ट्रपति के काफिले से जुड़े दो हेलीकॉप्टरों के अलावा राज्यपाल और मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टरों के लिए अलग-अलग हेलीपैड तैयार किए जा रहे हैं। निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी है ताकि कार्यक्रम से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी की जा सकें। सुरक्षा एजेंसियां भी लगातार स्थल का निरीक्षण कर रही हैं।

1000 पुलिसकर्मियों की होगी तैनाती
राष्ट्रपति के लगभग डेढ़ घंटे के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए जिले में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। बैतूल के अलावा हरदा, नर्मदापुरम और पांढुर्णा सहित अन्य जिलों से भी पुलिस बल बुलाया जा रहा है। कुल मिलाकर करीब 1000 पुलिसकर्मी और अधिकारी सुरक्षा ड्यूटी में तैनात रहेंगे।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि सभी हेलीकॉप्टर पुलिस ग्राउंड में उतरते तो सुरक्षा प्रबंधन अपेक्षाकृत आसान रहता, लेकिन मिलानपुर से लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम की लगभग 11 किलोमीटर की दूरी के कारण पूरे मार्ग पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था करनी होगी।
काफिले के दौरान बदलेगा यातायात
राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री का काफिला मिलानपुर से लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम तक सडक़ मार्ग से पहुंचेगा। इस दौरान कई स्थानों पर यातायात को अस्थायी रूप से डायवर्ट किया जाएगा। करबला मार्ग पर पुल निर्माण कार्य चलने के कारण काफिला बैतूल बाजार मार्ग से स्टेडियम पहुंचेगा। पूरे रूट पर प्रमुख चौराहों, तिराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान आम यातायात को कुछ समय के लिए रोका या वैकल्पिक मार्गों पर भेजा जा सकता है।
एसपी ने की पुष्टि
जिला पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने बताया कि पुलिस ग्राउंड पर एक साथ चार हेलीकॉप्टरों की लैंडिंग संभव नहीं थी। इसलिए मिलानपुर क्षेत्र में चार हेलीपैड तैयार किए जा रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए लगभग 1000 पुलिसकर्मियों का बल बुलाया गया है। वीवीआईपी काफिले के आवागमन के दौरान यातायात को आवश्यकतानुसार डायवर्ट किया जाएगा।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें
👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t
बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com




