Betul Ki Khabar: कैम्पा कोला का डिस्ट्रीब्यूटर बनाने के नाम पर लाखों की ठगी

सोशल मीडिया पर कंपनी का विज्ञापन देकर लिया झांसे में

Betul Ki Khabar: बैतूल। जिले में ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें रिलायंस कैम्पा कोला का डिस्ट्रीब्यूटर बनाने के नाम पर एक युवक से 1 लाख 28 हजार 560 रुपए की धोखाधड़ी की गई। ठगों ने सोशल मीडिया पर आकर्षक विज्ञापन देकर लोगों को अपने जाल में फंसाया।

जानकारी के अनुसार ग्राम कोल्हिया थाना चौपना निवासी राजेश विश्वास ने शिकायत दर्ज कराई है। उनके भाई मुकेश ने 12 मई 2026 को इंस्टाग्राम पर कैम्पा कोला डिस्ट्रीब्यूटरशिप का विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में दिए गए नंबर पर संपर्क करने पर एक व्यक्ति ने खुद को कंपनी का डीलर महेश बताकर बातचीत की और भरोसा जीत लिया।

इसके बाद आरोपियों ने अलग-अलग बहानों से पैसे ऐंठने शुरू कर दिए। गाड़ी अरेंज करने के नाम पर 10 हजार रुपए, लोन प्रक्रिया के नाम पर 36 हजार रुपए, रिफंडेबल फीस के नाम पर 25 हजार 500 रुपए तथा ई-वे बिल और अन्य चार्ज के नाम पर 31 हजार 560 और 25 हजार 500 रुपए अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करवा लिए।

कुल मिलाकर पीड़ित से 1 लाख 28 हजार 560 रुपए की ठगी कर ली गई। बाद में जब और पैसे की मांग की गई तो शक होने पर मामले की शिकायत चौपना थाने में की गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4), 319(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल भी मामले की विवेचना कर रही है।

इस घटना के बाद पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी फर्जी वेबसाइट, सोशल मीडिया विज्ञापन या लालच भरे ऑफर पर भरोसा न करें। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की निवेश या डील से पहले पूरी तरह जांच-पड़ताल करना जरूरी है, ताकि इस तरह की साइबर ठगी से बचा जा सके।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button