Betul Ki Khabar: लल्ली चौक की रोटरी और हाईमास्ट की जगह में होगा परिवर्तन

स्वास्थ्य निरीक्षक को नोटिस, अतिक्रमण हटाने और निर्माण कार्यों में सुधार के निर्देश

Betul Ki Khabar: बैतूल। शहर के सौंदर्यीकरण और नगर पालिका संपत्तियों के बेहतर उपयोग को लेकर नगर पालिका परिषद बैतूल ने कार्रवाई तेज कर दी है। बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल के निर्देशों के परिपालन में मुख्य नगर पालिका अधिकारी नवनीत पांडेय ने बुधवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान लल्ली चौक स्थित जय स्तंभ के समीप दोबारा हुए अतिक्रमण को हटाया गया, वहीं सड़क के बीच बनी रोटरी और हाई माष्ट की वर्तमान स्थिति को अनुपयुक्त मानते हुए उनमें परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया है।

सीएमओ ने बताया कि बस स्टैंड, लल्ली चौक, एमजी कॉम्प्लेक्स, शिवाजी चौक, सदर और गंज क्षेत्र सहित नगर पालिका की करीब 300 दुकानों और संपत्तियों का अवलोकन किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि लल्ली चौक पर बनाई गई रोटरी निर्धारित मापदंडों के अनुरूप नहीं है, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

इसी कारण रोटरी को व्यवस्थित स्थान पर स्थापित करने और हाई माष्ट की लोकेशन बदलने की तैयारी की जा रही है। चौराहे के सौंदर्यीकरण के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया भी शुरू होगी।

भारी गंदगी पर स्वास्थ्य निरीक्षक को नोटिस

निरीक्षण के दौरान गंज क्षेत्र में कांतिशिवा के सामने नगर पालिका की खाली जमीन पर भारी गंदगी मिलने पर स्वास्थ्य निरीक्षक को नोटिस जारी कर तत्काल सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए। वहीं सदर क्षेत्र में निर्माणाधीन फिश मार्केट का निरीक्षण कर ठेकेदार को गुणवत्ता और समय सीमा का विशेष ध्यान रखने की चेतावनी दी गई।

विकास नगर में सड़क किनारे अतिक्रमण कर लगाए गए ठेले को हटवाया गया, जबकि गंज क्षेत्र में सड़क डिवाइडर निर्माण में लापरवाही मिलने पर संबंधित ठेकेदार को चेतावनी जारी की गई। इसके अलावा नपा कार्यालय के सामने स्थित इंदिरा कन्या प्राथमिक शाला भवन का निरीक्षण कर उसे जर्जर हालत में पाया गया। सीएमओ ने बताया कि शिक्षा विभाग को छात्राओं को अन्य स्कूल में शिफ्ट करने तथा पीडब्ल्यूडी से भवन को कंडम घोषित करने का आग्रह किया जाएगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button