Betul Accident: बोरी-बेलोंड घाट में दर्दनाक हादसा: शादी में जा रही बोलेरो पलटी, एक की मौत, 6 घायल

Betul Accident:  आमला – आमला क्षेत्र के बोरी-बेलोंड घाट पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। शादी समारोह में शामिल होने जा रही बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही Dial 112 की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र से आए लोग वाहन में सवार होकर सारणी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। हादसे के कारणों का फिलहाल स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है, हालांकि पुलिस द्वारा जांच जारी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार घाट क्षेत्र में सड़क घुमावदार और ढलान भरी होने के कारण इस तरह के हादसे अक्सर होते रहते हैं।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button