Betul Congress News: जिला कांग्रेस की जंबो कार्यकारिणी में पांसे-डागा गुट का दबदबा

10 उपाध्यक्ष, 6 महामंत्री बनाए गए, वरिष्ठों- कनिष्ठों को भी मौका, लिंक में देखिए नई कार्यकारिणी में किसे मिला स्थान……

Betul Congress News: बैतूल। जिला कांग्रेस कमेटी की बहुप्रतिक्षित कार्यकारिणी शनिवार को घोषित हो गई। हालांकि इसकी विधिवत घोषणा नहीं हुई, लेकिन राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी, जिला प्रभारी की मौजूदगी में शनिवार को आयोजित जिला कार्यकारिणी की बैठक में उन्हीं लोगों को आमंत्रित किया गया था, जो कमेटी में स्थान पा चुके हैं। इसी के बाद नई टीम का एलान होने की जानकारी सामने आई।

बताया जाता है कि 51 सदस्यी उपाध्यक्ष, महामंत्री, सचिव, कोषाध्यक्ष, प्रवक्ता बनाए गए हैं। सोशल मीडिया पर भी नियुक्ति संबंधी सूचना कांग्रेसियों ने डाली है। घोषित कार्यकारिणी में प्रदेश कांग्रेस के संगठन उपाध्यक्ष सुखदेव पांसे और जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा के समर्थकों का दबदबा है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद से निलय डागा की कार्यकारिणी को लेकर इंतजार किया जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि करीब चार-पांच दिन पहले भोपाल से जिला कार्यकारिणी अनुमोदित होकर आ गई हैं, लेकिन इसकी घोषणा रूकी हुई थी। सोशल मीडिया पर कुछ कांग्रेसियों ने कार्यकारिणी सार्वजनिक नहीं किए जाने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया भी जाहिर की थी।

इसके बाद मामला काफी हाईलाइट हुआ। हालांकि शनिवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश प्रभारी की मौजूदगी में जिला कार्यकारिणी की बैठक आहूत की गई थी। इसके पूर्व संभावना जताई जा रही थी कि जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी जाएगी।लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सूत्रों के मुताबिक जिला कार्यकारिणी और शामिल होने वाले सदस्यों को देर रात तक बैठक के लिए सूचना दी गई। इस बैठक में केवल कार्यकारिणी में स्थान पाने वाले नेताओं को ही आमंत्रित किया गया। इसी वजह बैठक खत्म होने तक सूची को लेकर सस्पेंस बना रहा।

इनको मिला कार्यकारिणी में स्थान

समाचार लिखे जाने तक जिला कांग्रेस कमेटी की अधिकृत कार्यकारिणी घोषित नहीं की गई थी, लेकिन कांग्रेस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि बैठक में आमंत्रित सदस्यों के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई है। कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष सुभाष देशमुख, हर्षवर्धन घोटे, संजय मावस्कर, तिरूपति एरूलू, प्रयाग राऊत, महासचिव यतिन्द्र सोनी, हेमंत गुड्डू मानकर, किशोर परिहार, मोनू बड़ोनिया, विजय देशमुख, वसीम खान, मनोज पंडित, विक्की सिंह का नाम प्रमुख है।

विजय पारदी को जिला कांग्रेस कमेटी का प्रवक्ता बनाया गया है। कार्यकारिणी में कुल 51 कार्यकर्ताओं को शामिल किए जाने की जानकारी सामने आई है। नई कार्यकारिणी संतुलित होने के साथ सुखदेव पांसे और निलय डागा के समर्थकों को अधिक महत्व दिया गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता समीर खान के कुछ समर्थक में कार्यकारिणी में स्थान पाने में सफल हुए हैं। हालांकि अधिकृत सूची जारी होने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

यहां देखें लिस्ट…

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button