Betul Samachar: सीधी चाल चले प्रशासन तो बसस्टैंड के जाम से मिलेगी मुक्ति

Betul Samachar: If the administration behaves directly then it will get relief from the jam at the bus stand.

एंटर और एक्सिट पॉइंट में उलझा ट्रेफिक, सुविधा में बड़ी खामी

Betul Samachar: बैतूल। कोठीबाजार बसस्टैंड पर सालों से लोग यातायात की समस्या से जूझ रहे हैं। जैसे ही एक के बाद एक यात्री बसें बसस्टैंड से बाहर निकलती हैं तो मुख्य सड़क जाम लग जाता है। हर 10 मिनट के अंतराल में लगने वाले इस जाम की समस्या से लोग वर्षों जूझते आ रहे हैं, लेकिन व्यवस्था कैसे बनेगी? इस पर यदि थोड़ा भी विचार किया जाए तो समस्या का समाधान बड़ी आसानी से निकल सकता है। दरअसल बसस्टैंड पर यात्री बसों की एंट्री और एक्सिट पॉइंट में ही सबसे बड़ी खामी नजर आ रही है। वर्तमान में बसों के आने जाने का जो रुट निर्धारित है, यही समस्या की मूल जड़ नजर आ रही है। इस व्यवस्था को अगर बदल दिया जाता है तो काफी हद तक बस स्टैंड के सामने लगने वाले जाम से लोगों को मुक्ति मिल सकती है।

वर्तमान में कोठीबाजार बसस्टैंड से प्रतिदिन करीब 250 बसों का संचालन किया जा रहा है। बसस्टैंड पर आने वाली बसों के लिए अजय लॉज के सामने से अन्दर जाने का रास्ता बना हुआ है। रास्ता काफी चौड़ा होने और टर्निंग के लिए भी यहां पर्याप्त जगह उपलब्ध है। इसके ठीक विपरीत बसों के बाहर निकलने का रास्ता कोर्ट के सामने से दिया गया है। एक के पीछे एक बस निकलने से कोर्ट के सामने वाला रास्ता जाम हो जाता है। बसें निकलने तक सड़क के दोनों तरफ खड़े वाहनों को रोकना लोगों की मजबूरी बन चुकी है। बसें निकलने के बाद ही वाहन आगे बढ़ाने पड़ते हैं।

यह स्थिति रोजाना की है, लेकिन समस्या के समाधान पर अभी तक यातायात पुलिस का ध्यान है और न ही सड़क सुरक्षा समिति का। समिति की बैठक प्रत्येक माह आहूत की जाती है। शहर के कुछ प्रबुद्ध नागरिकों ने इस पर चिंतन मनन करने की कोशिश जरूर की है। यह ऐसे लोग हैं जो स्वयं के साथ लोगों को होने वाली समस्याओं को भी महसूस कर रहे हैं। इलेक्ट्रिक कांट्रेक्टर एवं समाजसेवी आनंद पांडेय ने इस समस्या का काफी सूक्ष्मता से अध्ययन किया है और इसका समाधान भी खोजने की कोशिश की है। पांडेय ने बताया कि यदि यातायात पुलिस और सड़क सुरक्षा समिति चाहे तो वर्तमान में एंट्री और एक्सिट पॉइंट में बदलाव कर सकती है। जिस जगह से बसें स्टैंड पर एंट्री कर रही हैं। उस जगह पर एक्सिट पॉइंट बनाया जाए तो बसें आसानी से बाहर निकलकर अपना रुट पर आ जाएंगी।

इसके ठीक विपरीत मौजूदा हालातों में बसों का जो एक्सिट पॉइंट है जहां से बसे बाहर निकाली जा रही हैं इस रूट को एंट्री पॉइंट के रूप में उपयोग में लाया जा सकता है। बाहर से आने वाली बसे बिना रुके सीधे बस स्टैंड पर प्रवेश कर लेगी और यहां लगने वाले जाम की मुसीबत भी हमेशा हमेशा के लिए खत्म हो सकती है। जरूरत है तो सिर्फ दृढ़ इच्छाशक्ति की, यातायात पुलिस और प्रशासन यदि चाहे तो प्रायोगिक तौर पर इस व्यवस्था का परीक्षण कर सकती है। यदि इसके सकारात्मक परिणाम मिलते हैं तो व्यवस्था लागू भी जा सकती है। और लोगों को जाम की संस्याओं से भी मुक्ति मिल सकती है।

इनका कहना…

बस स्टैंड पर जाम की समस्या तो है, लेकिन स्टैंड के भीतर बसें खड़ी करने के लिए जो व्यवस्था पूर्व में बनाई है। उसके मुताबिक ही एंट्री और एक्सिट पॉइंट बने हैं। हालांकि एक बार मौके का बारीकी से निरीक्षण करेंगे। यदि प्रायौगिक तौर पर व्यवस्था बन जाती है तो इसे लागू भी करेंगे।

गजेंद्र केन, यातायात थाना प्रभारी बैतूल

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button